फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

CUET 2022: सीयूईटी के लिए जल्द बंद होंगे रजिस्ट्रेशन, टॉप यूनिवर्सिटी-कॉलेज में दाखिला चाहिए तो करें अप्लाई

Tue, 03 May 2022 09:17 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 03 May 2022 09:17 PM IST
सार

CUET 2022: देश की टॉप यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवार सीयूईटी 2022 के लिए पंजीयन करा सकते हैं। पंजीकरण करने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख अब नजदीक आ चुकी है। 

विज्ञापन
CUET 2022 Registration Will Ends on May 6th Common University Entrance Test apply at cuet.samarth.ac.in
सीयूईटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

CUET 2022 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET 2022) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने वाली है। देश की टॉप यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवार सीयूईटी 2022 के लिए पंजीयन करा सकते हैं। पंजीकरण करने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख अब नजदीक आ चुकी है। ग्रेजुएशन लेवल के कोर्सेज में दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवार 06 मई को शाम पांच बजे तक सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 


 

CUET 2022 Registration Will Ends on May 6th Common University Entrance Test apply at cuet.samarth.ac.in
UGC CUET 2022 - फोटो : Social Media

उम्मीदवार स्नातक स्तरीय सामान्य प्रवेश परीक्षा सीयूईटी–2022 में आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना पढ़ लें। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in और nta.ac.in पर उपलब्ध कराए गए विस्तृत सूचना बुलेटिन को पढ़ सकते हैं। सीयूईटी 2022 जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी सीबीटी (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा। 
 

CUET 2022 Registration Will Ends on May 6th Common University Entrance Test apply at cuet.samarth.ac.in
एनटीए सीयूईटी 2022 - फोटो : NTA

एनटीए द्वारा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी प्रवेश परीक्षा

सीयूईटी शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए देश भर के केंद्रीय और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों / संस्थानों द्वारा पेश किए जाने वाले विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा है। इस साल पहली बार एनटीए द्वारा प्रवेश परीक्षा 13 भाषाओं - हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, उर्दू, असमिया, बंगाली, पंजाबी, ओडिया और अंग्रेजी में आयोजित की जा रही है। सीयूईटी को राज्य/ निजी/ मानित विश्वविद्यालयों द्वारा भी अपनाया जा सकता है। विभिन्न संकाय में दाखिलों के लिए होने वाली परीक्षा के लिए सभी प्रश्न-पत्रों को केवल एनसीईआरटी के 12वीं कक्षा के सिलेबस के आधार पर तैयार किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
CUET 2022 Registration Will Ends on May 6th Common University Entrance Test apply at cuet.samarth.ac.in
CUET 2022 - फोटो : Amar Ujala

सीयूईटी के लिए इतना देना होगा आवेदन शुल्क

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET 2022) के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 650 रुपये वहीं, ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर वर्ग के आवेदकों के लिए 600 रुपये और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए 550 रुपये है। जबकि, भारत के बाहर के केंद्रों पर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3000 रुपये रखा गया है।
 

विज्ञापन
CUET 2022 Registration Will Ends on May 6th Common University Entrance Test apply at cuet.samarth.ac.in
सीयूईटी 2022

सीयूईटी 2022 के लिए आवेदन करने के चरण

  1. कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के आवेदन के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करें और अपना आवेदन फॉर्म भरें। 
  3. अब भर्ती प्रक्रिया के लिए पंजीयन हेतु संबंधित जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  4. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट कर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed