फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Mindful Living: रोजमर्रा की भागदौड़ में खुद को न खोएं, अनुशासन और लचीलापन के बीच एक स्वस्थ तालमेल जरूरी

Sun, 22 Jun 2025 07:00 AM IST
शाहीन परवीन एलिजाबेथ ग्रेस सॉन्डर्स, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
एलिजाबेथ ग्रेस सॉन्डर्स, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 22 Jun 2025 07:00 AM IST
सार

Daily Routine Balance: रोजमर्रा की भागदौड़ में खुद को न खोएं। जिंदगी को आसान बनाने के लिए दिनचर्या में अनुशासन और लचीलेपन का सुंदर संतुलन होना बेहद जरुरी है।

विज्ञापन
Mindful Living: Finding Balance Between Discipline and Flexibility in Daily Life
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

Healthy Lifestyle Habit: एक लचीली दिनचर्या का होना अच्छी बात है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इससे आपको नुकसान भी पहुंच सकता है? ऐसा अक्सर तब होता है, जब आप किसी काम को तय समय में खत्म नहीं कर पाते और फिर उसे पूरा करने के लिए अतिरिक्त घंटों में काम करना पड़ता है। इससे न सिर्फ आपको अपराधबोध, व्याकुलता और थकावट की भावना महसूस होती है, बल्कि आपके कार्य-जीवन संतुलन का मॉडल भी गड़बड़ा जाता है। 



बेशक लचीले शेड्यूल से जीवन आसान बनता है, लेकिन अगर समझदारी से इसका इस्तेमाल न किया जाए, तो चीजें और बदतर हो जाती हैं। इसलिए आपको अपने वक्त को कुछ इस कदर व्यवस्थित करना चाहिए, ताकि आप काम और घर, दोनों के लिए समय निकाल सकें। इसके कुछ तरीके हैं।

Mindful Living: Finding Balance Between Discipline and Flexibility in Daily Life
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

काम के घंटे तय करें

आपका शेड्यूल सिरदर्द न बने, इसके लिए आपको स्पष्ट रूप से पता होना चाहिए कि आपके लिए किसी काम को करने के लिए कितना समय पर्याप्त है। आप नियमित कार्य घंटे या प्रति सप्ताह कार्य घंटों की एक विशिष्ट संख्या निर्धारित करके ऐसा कर सकते हैं। साथ ही, उन पलों की भी पहचान करें, जो आपके लिए सबसे अधिक मायने रखते हैं। इस दृष्टिकोण से पेशेवर तथा व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाने में मदद मिलती है।

Mindful Living: Finding Balance Between Discipline and Flexibility in Daily Life
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

सबसे जरूरी चीज  

यदि आप नेतृत्व की या किसी व्यस्त भूमिका में हैं, तो आपके पास समय की कमी रहेगी ही। इसलिए उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दें, जहां समय देने से सबसे बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। इससे आपको अधिक उत्पादक, सफल और संतुलित बनने में मदद मिलेगी। याद रखें, सफलता तभी मिलती है, जब आप अपना समय और ऊर्जा उन कार्यों पर खर्च करते हैं, जो आपके लक्ष्यों के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mindful Living: Finding Balance Between Discipline and Flexibility in Daily Life
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

मोह-माया में न फंसे

हर किसी को खुश करने के चक्कर में कभी-कभी आप खुद को दुखी कर बैठते हैं। दूसरों को खुश करने की सीमा निर्धारित करें। हालांकि, यह थोड़ा असहज हो सकता है और आप कुछ लोगों को निराश भी कर सकते हैं, लेकिन अपनी भलाई के लिए ऐसा करना जरूरी है। लंबे समय में इससे बेहतर परिणाम मिलते हैं।

विज्ञापन
Mindful Living: Finding Balance Between Discipline and Flexibility in Daily Life
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

आपात स्थितियों के लिए तैयार रहें

आपात स्थितियां कभी भी आ सकती हैं और आपको उन पर ध्यान देने की भी जरूरत होती है। इससे लोगों का आपके ऊपर भरोसा बढ़ता है। हालांकि, यह अपवाद होना चाहिए, न कि आपकी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा। जीवन में संतुलन अपने आप नहीं आता, बल्कि आपको इसे खुद से डिजाइन करना होता है। काम के दौरान पूरी तरह से केंद्रित रहना और उसके बाद अपने लिए समय निकालने से प्रदर्शन और मन की शांति में सुधार होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed