फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अभिभावक ध्यान दें : केंद्रीय विद्यालयों से जुड़े ये तीन फैसले, जिन्हें पढ़ना आपके लिए है जरूरी

Wed, 28 Apr 2021 10:05 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशल डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 28 Apr 2021 10:05 PM IST
सार

अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थी ध्यान दें, हम यहां केंद्रीय विद्यालयों से जुड़ीं ऐसी तीन खबरें बता रहे हैं जो जानना आपके लिए बेहद आवश्यक और उपयोगी है।

विज्ञापन
kvs admission 2021-22 Kendriya Vidyalaya Admission 2021 Postponed and kendriya Vidyalaya Summer Vacations 2021 notification
Kendriya Vidyalaya

अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थी ध्यान दें, हम यहां केंद्रीय विद्यालयों से जुड़ीं ऐसी तीन खबरें बता रहे हैं जो जानना आपके लिए बेहद आवश्यक और उपयोगी है। देशभर में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच, केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया को कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण फिलहाल टाल दिया है।  

kvs admission 2021-22 Kendriya Vidyalaya Admission 2021 Postponed and kendriya Vidyalaya Summer Vacations 2021 notification
केंद्रीय विद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

पहली कक्षा में प्रवेश के लिए होने वाली लॉटरी स्थगित 
देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में अप्रैल में शुरू हुई नए सत्र में प्रवेश के लिए दाखिला प्रक्रिया इसी माह पूरी की जानी थी। हालांकि, अब कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में आने के उपरांत ही यह प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने दाखिला प्रक्रिया पर औपचारिक तौर पर जानकारी देते हुए कहा, देश में कोविड-19 मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि हो रही है। ऐसे में संगठन ने अप्रैल, 2021 में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए होने वाली लॉटरी स्थगित कर दी है। केवीएस की ओर से निर्णय किया गया है कि कोरोना संक्रमण का प्रसार कम होने और दोबारा स्कूल खुलने के बाद ही इस प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। 

kvs admission 2021-22 Kendriya Vidyalaya Admission 2021 Postponed and kendriya Vidyalaya Summer Vacations 2021 notification
गोरखपुर केंद्रीय विद्यालय - फोटो : अमर उजाला।

नौवीं में एडमिशन के लिए नहीं होगी लिखित परीक्षा
वहीं, केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव करते हुए एक बड़ी राहत दी है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कोरोना महामारी को देखते हुए 2021 में कक्षा 9वीं में दाखिलों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की है। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप की वजह से कई परीक्षाएं रद्द हो चुकी हैं। बुधवार, 28 अप्रैल, 2021 को जारी एक आदेश के अनुसार केंद्रीय विद्यालय संगठन ने एडिमशन प्रक्रिया में कुछ बदलाव करने का फैसला किया है। इससे पहले तक कक्षा 9वीं में लिखित परीक्षा के आधार पर ही दाखिला दिया जाता था। इस बार प्राथमिक श्रेणी के आधार पर दाखिले किए जाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
kvs admission 2021-22 Kendriya Vidyalaya Admission 2021 Postponed and kendriya Vidyalaya Summer Vacations 2021 notification
केंद्रीय विद्यालय संगठन - फोटो : social media

तीन मई से 20 जून तक छुट्टियां
इसके साथ ही केंद्रीय विद्यालयों में तीन मई से 20 जून, 2021 तक गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा भी कर दी गई है। बुधवार, 28 अप्रैल, 2021 को जारी एक आदेश के माध्यम से जानकारी दी गई है कि गर्मी वाले स्थानों के लिए ग्रीष्मावकाश की अवधि में बदलाव किए हैं। इसके तहत तीन मई से 20 जून, 2021 तक गर्मी वाले क्षेत्रों के केंद्रीय विद्यालयों में छुट्टियों की घोषणा की जाती है। आदेश के तहत, आगरा, चंडीगढ़, कोलकाता, देहरादून, दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, जम्मू, पटना, रांची, सिल्चर, तिनसुकिया, गुरुग्राम, चेन्नई, एर्णाकुलम, हैदराबाद, जबलपुर, गुवाहाटी, वाराणसी, रायपुर, भुवनेश्वर, अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई और भोपाल में ग्रीष्मावकाश तीन मई से शुरू हो जाएंगे। हालांकि, यह आदेश सर्दी वाले स्थानों, अधिक सर्दी वाले स्थान जैसे- लेह और कारिगल आदि में लागू नहीं होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed