फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

छह बातों का ख्याल रखें, सफलता क्लास के जरिए एनडीए में पाएं सफलता

Sat, 04 Apr 2020 11:57 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sat, 04 Apr 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
know important six things and get success in NDA through safalta class
safalta - फोटो : safalta
एनडीए परीक्षा में अच्छा स्कोर हासिल करने के लिए विद्यार्थियों को 'स्मार्ट स्टडी प्लान' के साथ ही शेड्यूल भी सुव्यवस्थित करना चाहिए। सबसे पहले एनडीए परीक्षा में पूछे जाने वाले सिलेबस का विश्लेषण करें, और उसके बाद महत्वपूर्ण टॉपिक को अलग से चिन्हित कर लें। विद्यार्थियों को बेसिक टॉपिक से साथ तैयारी में आगे बढ़ना चाहिए ताकि कॉन्सेप्ट क्लियर रहे। अगर आप एनडीए परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं, तो बेसिक के बाद ही उच्च स्तरीय प्रश्नों की तरफ बढ़ें। एनडीए की परीक्षा 19 अप्रैल को होने थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा की आगामी तारीख की अभी घोषणा नहीं हुई है।
know important six things and get success in NDA through safalta class
success - फोटो : success
अंग्रेजी में बनाएं मजबूत पकड़
एनडीए में सफलता के लिए अंग्रेजी भाषा में दक्ष होना जरूरी है। इस परीक्षा में लिखित के साथ ही इंटरव्यू में भी अंग्रेजी परखी जाती है। अगर अंग्रेजी विषय का ज्ञान अच्छा होगा तभी आप एनडीए की लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार तक पहुंचेंगे। साक्षात्कार में सलेक्शन के वक्त अभ्यर्थियों की अंग्रेजी बोलने की क्षमता का परीक्षण किया जाता है। इसलिए एनडीए में सफलता के लिए अंग्रेजी भाषा पर विशेष ध्यान दें और इसे मजबूत बनाएं।

सॉल्व प्रश्न पत्रों का लें सहारा
एनडीए की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को पिछले सालों के सॉल्व प्रश्न पत्रों को जरूर हल करना चाहिए। अगर आप ऐसा करेंगे तभी सही दिशा में पढ़ाई कर पाएंगे, क्योंकि सॉल्व प्रश्न पत्रों के जरिए आपको एनडीए की परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न का अंदाजा लगेगा।  
know important six things and get success in NDA through safalta class
nda exam - फोटो : अमर उजाला
स्टडी के साथ ही सेहत का भी रखें ख्याल
विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ही स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि इस परीक्षा में लिखित के साथ ही आपकी पर्सनैलिटी और हेल्थ भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। पढ़ाई के दौरान होने वाले तनाव को दूर करने के लिए विद्यार्थियों को योग करना चाहिए। खान-पान का विशेष ख्याल रखना चाहिए। अगर आप स्वस्थ्य रहेंगे तभी एनडीए की परीक्षा दे पाएंगे।

सफलता की कुंजी है रिविजन
एनडीए की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को नोट्स जरूर बनाने चाहिए और समय-समय पर रिविजन करते रहना चाहिए। अध्ययन के साथ ही रिविजन भी इस परीक्षा में सफलता की कुंजी है। स्टडी के साथ ही विद्यार्थी जितना रिविजन करेंगे उनको चीजें उतनी ही याद रहेंगी। विद्यार्थियों को गैर-जरूरी टॉपिक में फंसने से बचना चाहिए। जब आप मेहनत के साथ ही सही दिशा, सही टॉपिक और टाइम मैनेजमेंट के साथ आगे बढ़ेंगे तभी एनडीए में सफलता हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
know important six things and get success in NDA through safalta class
nda exam - फोटो : अमर उजाला
गणित के साथ ही इन विषयों पर भी दें ध्यान 
एनडीए की परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग करता है। इस परीक्षा के जरिए ही तीनों सेनाओं में लेफ्टिनेंट बनते हैं। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को एसएसबी टेस्ट में शामिल होने का मौका मिलता है। परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पहला गणित और दूसरा पेपर सामान्य क्षमता का होता है जिसमें अंग्रेजी के साथ ही इतिहास, भूगोल, रसायन विज्ञान विषयों के साथ ही सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे जाते हैं।

सफलता क्लास दे रहा है फ्री में ऑनलाइन कक्षाएं
एनडीए की तैयारी कर रहे विद्यार्थी अमर उजाला के 'सफलता क्वलास' के जरिए सफलता पा सकते हैं। कोरोना वायरस की वजह से जब सारे शिक्षण संस्थान बंद हैं, सफलता क्लास अनोखे पहले के जरिए फ्री में यूट्यूब चैनल के जरिए ऑनलाइन कक्षाएं दे रहा है। इन फ्री ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए विद्यार्थी गणित, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, भूगोल, रसायन और इतिहास आदि विषयों की तैयारी कर सकते हैं। बता दें कि सफलता क्लास के देशभर में 160 से ज्यादा सेंटर हैं, जो कि लॉकडाउन के दौरान बंद हैं।
विज्ञापन
know important six things and get success in NDA through safalta class
nda exam
सफलता क्लास के यूट्यूब चैनल को जरूर करें सब्सक्राइब
एनडीए परीक्षा में सफलता पाने के लिए सफलता क्लास' के यूट्यूब चैनल और एप को जरूर सब्सक्राइब करें। सफलता क्लास के यूट्यूब चैनल पर आपको दिल्ली के विभिन्न एक्सपर्ट फैकल्टी परीक्षा में आने वाले विषयों को मुफ्त में पढ़ाएंगे और आपका मार्गदर्शन करेंगे। सफलता क्लास के यूट्यूब चैनल को अभी सब्सक्राइब करने के लिए विजिट करें- youtube.com/c/safaltaclass आप इस QR कोड को स्कैन कर के भी कर सकते हैं सफलता क्लास के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed