फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जेईई मेन 2021 : परीक्षा का दूसरा चरण 15 मार्च से, रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 10 मार्च

Wed, 10 Mar 2021 11:46 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 10 Mar 2021 11:46 AM IST
विज्ञापन
JEE Main 2021 March Registration Last Date jeemain.nta.nic.in
JEE Main 2021 : 10 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन - फोटो : अमर उजाला

इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन 2021 परीक्षा का दूसरा चरण मार्च में शुरू होगा। मार्च 2021 में होने वाली जेईई मेन परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 10 मार्च को खत्म हो जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले जेईई मेन 2021 परीक्षा के मार्च सत्र के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 06 मार्च रखी गई थी, जिसे 10 मार्च तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। अभ्यर्थी मार्च सत्र के लिए jeemain.nta.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 


इसे भी पढ़ें-जेईई मेन 2021: 100 फीसदी स्कोर लाने वाले सिद्धांत ने बताया सफलता का राज
जेईई मेन 2021 परीक्षा के दूसरा चरण के लिए रजिस्ट्रेशन 10 मार्च, 2021 तक स्वीकार किए जाएंगे। पहले चरण की परीक्षा फरवरी में हुई थी। पहले चरण की परीक्षा 23 से 26 फरवरी, 2021 को हुई थी। इसके बाद दूसरा सत्र 15 से 18 मार्च तक, तीसरा सत्र 27 से 30 अप्रैल तक और चौथा सत्र 24 से 28 मई, 2021 तक आयोजित किए जाएंगे। जेईई मेन के पहले सत्र के लिए एडमिट कार्ड फरवरी 2021 के पहले सप्ताह में जारी किए थे। अगले चरणों की भी परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली पारी सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पारी की परीक्षा 03 से 06 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

 

JEE Main 2021 March Registration Last Date jeemain.nta.nic.in
JEE MAIN 2021 - फोटो : अमर उजाला

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार, 02 मार्च, 2021 से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मार्च सत्र के लिए जेईई मेन 2021 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ किए थे। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जेईई मेन 2021 के मार्च सत्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर करा सकते हैं।
 

आवेदन की शुरुआत 02 मार्च, 2021
आवेदन की आखिरी तारीख 10 मार्च, 2021
फीस जमा करने की तारीख 10 मार्च, 2021

JEE Main 2021 March Registration Last Date jeemain.nta.nic.in
जेईई मेन 2021 रजिस्ट्रेशन शुरू - फोटो : एनटीए

अभ्यर्थी नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड एवं डेबिट कार्ड के जरिए आवेदन शुल्क भर सकते हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म भरने एवं शुल्क जमा करने में किसी तरह की दिक्कत आती है, तो वह हेल्प डेस्क (011-40759000) नंबर पर संपर्क कर सकता है। मार्च सत्र की परीक्षा का आयोजन 15 मार्च, 16 मार्च, 17 मार्च और 18 मार्च को होगा। जेईई मेन परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में होगा। पहले सत्र का आयोजन सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक होगा। वहीं, दूसरे सत्र की परीक्षा का आयोजन दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
JEE Main 2021 March Registration Last Date jeemain.nta.nic.in
जेईई मेन 2021 रजिस्ट्रेशन शुरू - फोटो : एनटीए

हर साल लगभग 8-9 लाख उम्मीदवार
हर साल लगभग 8-9 लाख उम्मीदवार IIT, NIT, अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (CFTI), संस्थानों / विश्वविद्यालयों द्वारा वित्त पोषित / मान्यता प्राप्त / राज्य सरकारों में दाखिले के लिए जेईई मेन के लिए पंजीकरण करते हैं। 

नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी
एनटीए ने जेईई मेन के लिए नया परीक्षा पैटर्न तैयार किया है। अभ्यर्थियों को 90 प्रश्नों में से केवल 75 का उत्तर देना होगा। इसमें 15 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे जिनके लिए कोई नकारात्मक मूल्याकंन नहीं होगा। 

 

विज्ञापन
JEE Main 2021 March Registration Last Date jeemain.nta.nic.in
जेईई मेन 2021 रजिस्ट्रेशन शुरू - फोटो : एनटीए

छात्रों को कई अवसर मिलेंगे
जेईई मेन 2021 एक वर्ष में चार बार आयोजित करने के पैटर्न से छात्रों को उनकी गलतियों और कमजोर क्षेत्रों को जानने का मौका मिलेगा। यह बदलाव उन्हें उनके स्कोर में सुधार के लिए कई अवसर प्रदान करेगा। जिससे परीक्षा के अगले चरण में अच्छी तरह से तैयारी कर सकेंगे। 

13 क्षेत्रीय भाषाओं में भी होगा पेपर
जेईई मेन 2021 का पेपर कई हिंदी, अंग्रेजी समेत कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र अपनी सुविधानुसार प्रश्न पत्र की भाषा का चयन कर सकेंगे। प्रमुख भाषाओं में हिंदी, अंग्रेजी, असमी, गुजराती, बंगाली, कन्नड़, मराठी, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू में उपलब्ध होगा। हालांकि सभी सभी क्षेत्रीय भाषाओं के साथ प्रश्न अंग्रेजी भाषा में भी रहेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed