फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

नाटा रजिस्ट्रेशन शुरू : जेईई के अलावा नाटा से पा सकते हैं आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों में दाखिला

Tue, 09 Mar 2021 04:46 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 09 Mar 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
NATA Online Registration starts for B Arch National Aptitude Test in Architecture 2021
नाटा : नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

नाटा यानी नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA) देश के प्रतिष्ठित आर्किटेक्चर शिक्षा संस्थानों में दाखिले के लिए पात्रता परीक्षा है। हालांकि, आर्किटेक्चर शिक्षा संस्थानों में जेईई यानी संयुक्त प्रवेश परीक्षा के जरिये भी दाखिला मिल जाता है। लेकिन नाटा की अपनी अलग परीक्षा भी होती है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 05 मार्च, 2021 से शुरू हो चुकी है। नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर, वास्तुकला के क्षेत्र में इंजीनियरिंग करने की इच्छा रखने वाले युवाओं को देश के प्रतिष्ठित आर्किटेक्चर शिक्षा संस्थानों में दाखिला पाने का मौका देता है। नाटा परीक्षा काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर, नई दिल्ली यानी वास्तुकला परिषद, नई दिल्ली द्वारा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा साल में दो बार होती है। नाटा परीक्षा के स्कोर के आधार पर ही छात्रों को कॉलेज मिलते हैं। नाटा परीक्षा के जरिये आर्किटेक्चर से संबंधित ड्राइंग और अवलोकन कौशल, अनुपात की भावना, सौंदर्य संवेदनशीलता और महत्वपूर्ण सोच आदि क्षमताओं को मापता है। आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों में रुचि रखने वाले छात्रों के पास जेईई परीक्षा के अलावा नाटा परीक्षा देने का भी विकल्प रहता है। 2021 के लिए नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर का पहला सत्र अप्रैल में आयोजित किया जा रहा है। नाटा परीक्षा देने के इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा के पहले सत्र के लिए आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस खबर में नाटा की परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी, सीधे आवेदन का लिंक और आधिकारिक अधिसूचना अगली स्लाइड में दी गई है। 

NATA Online Registration starts for B Arch National Aptitude Test in Architecture 2021
नाटा : नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

बता दें कि नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर राष्ट्रीय स्तर की अंडरग्रैजुएट श्रेणी की परीक्षा है। नाटा परीक्षा का मोड ऑनलाइन रहता है। इसकी परीक्षा अवधि तीन घंटे की होती है। नाटा परीक्षा का स्कोर एक वर्ष के लिए वैध रहता है। इस वर्ष नाटा की पहले सत्र की परीक्षा 10 अप्रैल, 2021 को  और दूसरे सत्र की परीक्षा 12 जून, 2021 को होगी। हालांकि, नाटा की ओर से किसी संयुक्त काउंसलिंग का आयोजन नहीं किया जाता है। नाटा परीक्षा का स्कोर का प्रयोग करते हुए उम्मीदवारों को हर संस्थान के लिए अलग से आवेदन भेजना होता है।
 

NATA Online Registration starts for B Arch National Aptitude Test in Architecture 2021
नाटा : नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

नाटा परीक्षा के योग्यता मानदंड एवं पात्रता शर्तों के अनुसार छात्रों को 12वीं बोर्ड की परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथेमेटिक्स में न्यूनतम 50 फीसदी अंक और सभी विषयों में कुल 50 फीसदी अंक होना जरूरी है। 2021 के इंर्फोमेशन ब्रोशर में आरक्षित वर्ग के लिए बोर्ड प्रतिशत की बाध्यता में किसी भी प्रकार की छूट का जिक्र नहीं किया गया है। इससे पहले परीक्षा आवेदन पात्रता में एससी और एसटी वर्ग के छात्रों को पांच फीसदी अंकों की छूट दी जाती थी। बता दें कि जेईई परीक्षा की तरह ही नाटा में भी छात्र किसी भी एक चरण या दोनों चरण की परीक्षा में शामिल हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
NATA Online Registration starts for B Arch National Aptitude Test in Architecture 2021
नाटा : नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

गौरतलब है कि इस बार जेईई मेन परीक्षा के फरवरी सत्र में 81.2 फीसदी छात्रों ने ही बी-आर्क का पेपर दिया था। जबकि बीटेक के पेपर में छात्रों का उपस्थिति प्रतिशत 95 रहा था। नाटा के कारण कई छात्र जेईई बी-आर्क व बी-प्लानिंग का पेपर छोड़ देते हैं। जेईई मेन में इस साल भी बोर्ड में 75 प्रतिशत अंक या फिर बोर्ड के टॉप 20 पर्सेंटाइल में जगह बनाने की बाध्यता को हटाया गया है। इसके साथ ही जेईई मेन का पेपर पैटर्न भी बदला गया है, लेकिन नाटा में इस बाध्यता को नहीं हटाया गया। दूसरी ओर जेईई एडवांस्ड के लिए योग्यता मानदंड की घोषणा अभी होना बाकी है।

विज्ञापन
NATA Online Registration starts for B Arch National Aptitude Test in Architecture 2021
नाटा : नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 05 मार्च, 2021 से शुरू हो चुकी है। नाटा के पहले चरण की परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 28 मार्च, 2021 है। नाटा परीक्षा के पहले चरण के एडमिट कार्ड 06 अप्रैल, 2021 को जारी होंगे। परीक्षा 10 अप्रैल, 2021 को आयोजित की जाएगी। पहले चरण का रिजल्ट 14 अप्रैल, 2021 को जारी किया जाना प्रस्तावित है। जबकि दूसरे चरण यानी 12 जून, 2021 की परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 30 मई, 2021 है। दूसरे चरण के एडमिट कार्ड 08 जून, 2021 को जारी होंगे। परीक्षा 12 जून, 2021 को आयोजित की जाएगी। दूसरे चरण का रिजल्ट 16 जून, 2021 को जारी किया जाना प्रस्तावित है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क 2000 रुपए रखा गया है। आरक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 1500 रुपए है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed