फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Education & Jobs Bulletin: शिक्षा और रोजगार से जुड़ी दिनभर की बड़ी खबरें; पढ़ें 27 फरवरी की सभी अपडेट्स

Thu, 27 Feb 2025 11:10 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 27 Feb 2025 11:10 PM IST
सार

Education & Jobs Bulletin: 27 फरवरी, गुरुवार को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र से जुड़ी कई अहम खबरें आईं। इनमें सीबीएसई, नीट यूजी, जेईई मेन करेक्शन विंडो, गेट परीक्षा की उत्तर कुंजी सहित विभिन्न भर्तियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण अपडेट्स शामिल हैं।
 

विज्ञापन
Education & Jobs Bulletin: Top Education and Employment Updates on February 27 for Career and Job News
शिक्षा और रोजगार से जुड़ी 27 फरवरी की बड़ी खबरे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

27 February Education & Jobs Bulletin: सीबीएसई के अध्यक्ष राहुल सिंह ने स्पष्ट किया कि दूसरे चरण की बोर्ड परीक्षा के लिए छात्र अपनी पसंद से विषयों का चयन कर परीक्षा दे सकेंगे। इसके साथ ही नीट यूजी, गेट परीक्षा की उत्तर कुंजी और बिहार बोर्ड से जुड़ी खबरें सामने आईं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए भी इस बुलेटिन में कई अहम अपडेट्स शामिल हैं, जिनमें कई भर्तियों का विवरण, परिणामों की घोषणा जैसी दिनभर की बड़ी खबरें हैं। नीच 27 फरवरी का शिक्षा और रोजगार बुलेटिन दिया गया है।

Education & Jobs Bulletin: Top Education and Employment Updates on February 27 for Career and Job News
CBSE - फोटो : CBSE

दूसरे चरण की परीक्षा में अपनी पसंद के विषय चुन सकेंगे छात्र: सीबीएसई

CBSE ने हाल ही में वर्ष 2026 से कक्षा 10वीं के लिए साल में दो बार बोर्ड परीक्षा करवाने की रूपरेखा जारी की। सीबीएसई के चेयरपर्सन राहुल सिंह के अनुसार, दूसरी बार बोर्ड परीक्षा में छात्र अपनी इच्छा से जितने चाहें उतने विषयों में परीक्षा का अवसर प्रदान किया जाएगा। सीबीएसई के अनुसार बोर्ड कक्षा नौवीं और दसवीं में 16 शैक्षणिक विषय, 23 कौशल विषय और 45 भाषाएं पढ़ने की पेशकश करता है। छात्र शैक्षणिक विषयों की सूची में से कोई भी दो भाषाएं और तीन वैकल्पिक विषय का चयन कर सकते है। इसके अतिरिक्त छात्रों को छठें विषय के तौर पर कौशल विषय और सातवें विषय के तौर पर एक भाषा को ले सकते है। इसके अनुसार एक छात्र अधिकतम सात विषय ले सकता है। विस्तृत खबर यहां पढ़ें...

Education & Jobs Bulletin: Top Education and Employment Updates on February 27 for Career and Job News
ICSI CS June 2025 Exam - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

आईसीएसआई सीएस जून परीक्षा के लिए नामांकन शुरू

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, भारतीय कंपनी सचिव संस्थान ने आज से सीएस जून परीक्षा के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिना विलंब शुल्क के नामांकन और मॉड्यूल/समूह जोड़ने की अंतिम तिथि 25 मार्च, 2025 है, जबकि विलंब शुल्क के साथ आवेदन 9 अप्रैल, 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा 1 जून से शुरू होगी और 10 जून, 2025 को समाप्त होगी और एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। विस्तृत खबर यहां पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन
Education & Jobs Bulletin: Top Education and Employment Updates on February 27 for Career and Job News
गेट 2025 परीक्षा (GATE 2025) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

गेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी हुई

आईआईटी रुड़की ने आज गेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की। उत्तर कुंजी के साथ परीक्षा प्राधिकरण ने आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जिसमें अभ्यर्थी 1 मार्च तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जिसके आधार पर परीक्षा के अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे। विस्तृत खबर यहां पढ़ें...

विज्ञापन
Education & Jobs Bulletin: Top Education and Employment Updates on February 27 for Career and Job News
JEE Mains 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

जेईई मेन सत्र-2 के आवेदन में सुधार के लिए विंडो खोली गई

एनटीए ने आज से जेईई मेन सत्र-2 के आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोली। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर आवेदन पत्र में संशोधन 28 फरवरी रात 11:50 बजे तक कर सकेंगे। सुधार विंडो के दौरान उम्मीदवार अपने नाम, पिता के नाम, माता के नाम को संपादित नहीं कर सकेंगे। जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 2025 का आयोजन 1 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 के बीच संभावित है। विस्तृत खबर यहां पढ़ें...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed