हाल में महाराष्ट्र को उद्धव ठाकरे के रूप में नया मुख्यमंत्री मिला है। चुनाव व मतगणना खत्म होने के करीब एक महीने लंबे इंतजार के बाद। इस दौरान सत्ता पाने और मुख्यमंत्री पद हासिल करने को लेकर चला सियासी ड्रामा किसी से छिपा नहीं है। कैसे देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भी इस्तीफा देना पड़ा और उद्धव ठाकरे का राज्याभिषेक हुआ।
जैसे केंद्र सरकार का प्रमुख प्रधानमंत्री होता है, उसी तरह किसी भी राज्य का प्रमुख वहां का मुख्यमंत्री होता है। वैसे तो सीएम का सामान्य कार्यकाल 5 साल का होता है। लेकिन भारत में कई ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं जो एक दशक से भी ज्यादा किसी राज्य की सत्ता में बने रहे। आगे हम आपको ऐसे ही 10 मुख्यमंत्रियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने देश के इतिहास में बतौर मुख्यमंत्री सबसे लंबे समय तक सत्ता संभाली। आगे पढ़ें इनके बारे में...
पवन चामलिंग
पवन कुमार चामलिंग भारत के सिक्किम राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री है। सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में पवन चामलिंग 24 सालों तक कार्यकाल संभालते रहे। इन्होंने पहली बार 12 दिसंबर 1994 को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
ज्योति बसु
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु ने साल 1977 से 2000 तक यानी 23 सालों तक राज्य में सत्ता संभाली। पहली बार साल 1977 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
4 of 11
गेगांग अपांग
- फोटो : social media
गेगांग अपांग
गेगांग अपांग साल 1980 से 1999 तक अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। यानी उन्होंने 19 सालों तक यहां सत्ता संभाली है।
5 of 11
वीरभद्र सिंह
- फोटो : self
वीरभद्र सिंह
वीरभद्र सिंह (जन्म 23 जून 1934) हिमाचल प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री रह चुके हैं। दिसंबर 2017 में भाजपा के जय राम ठाकुर द्वारा प्रतिस्थापित किए जाने से पहले 1983 से 1990, 1993 से 1998, 2003 to 2007 और 2012 से 2017 तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।
कमेंट
कमेंट X