फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बचपन में अंग्रेजी बोलने में थी दिक्कत, आज हैं इस कंपनी के फाउंडर, सुनकर हो जाएंगे हैरान

Sun, 10 Feb 2019 04:00 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sun, 10 Feb 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
do you know about success story of vijay shekhar sharma who Paytm's founder and ceo
आज के समय में हर कोई पेटीएम का इस्तेमाल करता है। नोटबंदी के बोद से इसका क्रेज अब तक लोगों के अंदर से कम नहीं हुआ है। लेकिन क्या आप उस शख्स को जानते हैं जिसने आपको इतनी बड़ी राहत दी है। कौन हैं Paytm के संस्थापक और कैसे खड़ी कर दी उन्होंने 20 हजार करोड़ की कंपनी, जानिए
do you know about success story of vijay shekhar sharma who Paytm's founder and ceo
vijay shekhar
विजय शेखर शर्मा की जिंदगी कोई परी कथा नहीं है। उन्होंने जिंदगी में जो कुछ हासिल किया, सब अपनी मेहनत और लगन से किया है। करोड़ों की कंपनी उन्हें विरासत में नहीं मिली थी। इस कंपनी का एक-एक पैसा उनके संघर्ष की कहानी बयां करता है।

यूपी के छोटे से शहर अलीगढ़ से आए विजय को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा है। शुरुआती पढ़ाई हिन्दी में होने के कारण आगे की पढ़ाई में उन्हें काफी दिक्कते हुईं। मात्र 14 साल में इंटर कर लेने के बाद जब वह दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बीटेक करने आए तो पढा़ई में उनका जी ही नहीं लगा। पूरी पढ़ाई का अंग्रेजी में होना उनके लिए एक मुसीबत बन गया।
do you know about success story of vijay shekhar sharma who Paytm's founder and ceo
स्कूल में टॉपर से कॉलेज में फिसड्डी हो गए थे विजय। हालात ऐसे भी हुए जब उन्होंने कॉलेज जाना ही छोड़ दिया। लेकिन हार ना मानने के उनकी जिद के आगे अंग्रेजी भी कमजोर पड़ गई। इंग्लिश किताबों और दोस्तों की मदद से विजय फर्राटे से अंग्रेजी बोलने लगे।
पढ़ाई से मन हटा तो बिजनेस में लग गया। वह भी एक दिन बड़ी कंपनी का मालिक बनने के सपने देखने लगे। हॉटमेल के संस्थापक सबीर भाटिया और याहू के संस्थापक जेरी यांग एवं डेविड फिलो को उन्होंने अपनी आदर्श बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
do you know about success story of vijay shekhar sharma who Paytm's founder and ceo
विजय ने अपने दोस्तों के साथ कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम बनाने से शुरूआत की। काफी कम लोग जानते हैं कि आज इंडियन एक्सप्रेस जैसे कई बड़े पब्लिकेशन्स उसका इस्तेमाल करते हैं। विजय ने कुछ महीने नौकरी भी की लेकिन कंपनी खोलने के जूनून ने ज्यादा वक्त तक उन्हें टिकने नहीं दिया।नौकरी छोड़ने के बाद विजय ने अपनी एक कंपनी खोली। कामर्स में ज्यादा अनुभव ना होने के कारण कंपनी की हालत एक साल में ही खराब होने लगे। खाने-पीने के लिए भी उनके पास पैसे नहीं थे।
हालत तब सुधरने लगी जब उन्होंने One-97 कंपनी खोली। One-97 ने लोगों को कई विकल्प दिए। धीरे-धीरे कंपनी बढ़ने लगी और आज यह Paytm की पेरेंट कंपनी है।
विज्ञापन
do you know about success story of vijay shekhar sharma who Paytm's founder and ceo
विजय ने Paytm को 2010 में लॉन्च किया। Paytm मतलब पे थ्रू मोबाइल। इसके जरिए शुरुआत में बिल पेमेंट किया जा सकता था। आज यह कंपनी बढ़ कर शॉपिंग और ई-वॉलेट की सुविधा भी अपने ग्राहक को दे रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed