फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

CUET UG Result: पंजाबी, उर्दू सहित इन छह विषयों में छात्रों का जबरदस्त प्रदर्शन, सबसे अधिक रहा टॉप स्कोर

Fri, 04 Jul 2025 04:29 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 04 Jul 2025 04:29 PM IST
सार

NTA CUET UG Result 2025: सीयूईटी यूजी 2025 के नतीजों में इस बार छात्रों ने पंजाबी, उर्दू और मनोविज्ञान जैसे विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इन विषयों में अधिकतम स्कोर 250 रहा, जो परीक्षा का सर्वोच्च अंक है।

विज्ञापन
CUET UG 2025: Students Shine in Punjabi, Urdu, and Four Other Subjects with Highest Top Scores
CUET UG 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

CUET UG Result 2025: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिन छात्रों ने अभी तक अपना रिजल्ट नहीं देखा वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इस बार परीक्षार्थियों ने कुछ खास विषयों में शानदार प्रदर्शन किया है। जारी आंकड़ों के मुताबिक, पंजाबी, उर्दू, बिजनेस स्टडीज, भूगोल, साइकोलॉजी जैसे विषयों में परीक्षार्थियों ने 250 में से 250 अंक हासिल किए हैं, जो इस परीक्षा का सर्वाधिक संभव स्कोर है। सीयूईटी यूजी रिजल्ट लाइव अपडेट्स

CUET UG 2025: Students Shine in Punjabi, Urdu, and Four Other Subjects with Highest Top Scores
CUET UG 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

उच्चतम स्कोर वाले विषयों में भाषाएं और मनोविज्ञान सबसे आगे

CUET (UG) 2025 के नतीजों के अनुसार, पंजाबी, उर्दू और मनोविज्ञान जैसे विषयों में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इन तीनों विषयों में 250.00 का सर्वोच्च NTA स्कोर दर्ज किया गया है, जो इस परीक्षा में संभवतः अधिकतम स्कोर है। इनके अलावा मराठी (244.00), अंग्रेजी (241.96), इतिहास (249.60) और राजनीति विज्ञान (249.60) जैसे विषयों में भी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़ेंCUET UG Topper List: सीयूईटी यूजी में 20 अभ्यर्थियों ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, एनटीए ने जारी की टॉपर लिस्ट

CUET UG 2025: Students Shine in Punjabi, Urdu, and Four Other Subjects with Highest Top Scores
- फोटो : freepik

NTA CUET UG Result 2025: लिंग के आधार पर अभ्यर्थियों की भागीदारी

परीक्षा में कुल 13,54,699 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 10,71,735 ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें 6,47,934 महिला उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिनमें से 5,23,988 उपस्थित रहीं। वहीं, पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 7,06,760 रही, जिनमें से 5,47,744 परीक्षा में शामिल हुए। तीसरे लिंग से 5 उम्मीदवार पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 3 ने परीक्षा दी। 
 

देखें उन विषयों के मान, जिनमें सबसे ज्यादा स्कोर मिले

विषय कोड विषय का नाम पंजीकृत छात्र उपस्थित छात्र अधिकतम NTA स्कोर
110 पंजाबी 1,187 661 250.00
113 उर्दू 3,186 2,156 250.00
305 बिजनेस स्टडीज 2,16,161 1,76,143 250.00
313 भूगोल/भूविज्ञान 84,376 69,574 250.00
323 राजनीतिक विज्ञान 1,57,871 1,23,457 250.00
324 मनोविज्ञान 32,875 26,055 250.00
विज्ञापन
विज्ञापन
CUET UG 2025: Students Shine in Punjabi, Urdu, and Four Other Subjects with Highest Top Scores
Exam - फोटो : Adobe Stock

CUET Result UG: 300 परीक्षा शहरों में आयोजित हुई परीक्षा 

सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा देशभर के 300 शहरों में आयोजित की गई, जिसमें भारत के अलावा 15 विदेशी शहरों को भी शामिल किया गया था। इन विदेशी शहरों में अबू धाबी, दोहा, दुबई, म्यूनिख, काठमांडू, कुआलालंपुर, कुवैत सिटी, लागोस, मनामा, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, पश्चिम जावा और वाशिंगटन शामिल हैं। 

विज्ञापन
CUET UG 2025: Students Shine in Punjabi, Urdu, and Four Other Subjects with Highest Top Scores
CUET UG 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

महिला उम्मीदवारों की भागीदारी में बढ़ोतरी

सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा में कुल 13.54 लाख पंजीकृत उम्मीदवारों में से 6,47,934 महिलाएं थीं, जबकि 7,06,760 पुरुष उम्मीदवार थे। यह आंकड़ा दर्शाता है कि इस साल महिलाओं की भागीदारी में वृद्धि हुई है। पिछले साल की तुलना में इस बार अधिक महिला उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed