फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कोरोना का कहर : इन विश्वविद्यालयों ने रद्द की परीक्षाएं, इन कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को मिलेगी राहत

Sun, 09 May 2021 10:52 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 09 May 2021 10:52 PM IST
सार

बीएचयू, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, कश्मीर विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी, बिहार भी परीक्षाएं रद्द कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Covid Effect Allahabad University Cancelled UG PG Semester exam MGCU Bihar also AU Professional Exam conducted online BHU postponed exam
Demo pic - फोटो : अमर उजाला

देशभर में कोरोना महामारी के संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। जहां एक ओर स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा रही हैं, वहीं दूसरी ओर बच्चों से लेकर युवाओं तक की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। देश के उच्च शिक्षण संस्थान भी इससे अछूते नहीं है। अधिकतर राज्यों में लॉकडाउन जैसे हालात बन चुके हैं।


इस बीच, कुछ राज्यों में विश्वविद्यालय, कॉलेज ऑनलाइन परीक्षाएं करवा रहे हैं तो कुछ ने ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षाओं को रद्द और स्थगित कर दिया है। इस क्रम में बीएचयू, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, कश्मीर विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी, बिहार भी परीक्षाएं रद्द कर चुके हैं। 
 

Covid Effect Allahabad University Cancelled UG PG Semester exam MGCU Bihar also AU Professional Exam conducted online BHU postponed exam
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की परीक्षाएं रद्द और स्थगित
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षाओं को रद्द और स्थगित कर दिया गया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने क्षेत्र में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के मद्देनजर यह फैसला किया है। इसके साथ ही स्नातक तृतीय वर्ष के छात्रों की प्रोन्नति का फार्मूला तय कर दिया गया है। प्रमोट किए जाने वाले छात्र-छात्राओं को सात फीसदी अंक बढ़ाकर स्नातक अंतिम वर्ष की मार्कशीट प्रदान की जाएगी। इस बारे में इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की गई है। 
 

Covid Effect Allahabad University Cancelled UG PG Semester exam MGCU Bihar also AU Professional Exam conducted online BHU postponed exam
बीएचयू - फोटो : अमर उजाला।

बीएचयू में 30 जून तक परीक्षाएं नहीं
उत्तर प्रदेश के बड़े शहर और धार्मिक एवं शैक्षणिक नगरी वाराणसी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की संख्या को देखते हुए बीएचयू यानी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय को 15 मई, 2021 तक के लिए बंद कर दिया गया था। इस अवधि के दौरान ऑनलाइन कक्षाएं भी नहीं चलेंगी। साथ ही विश्वविद्यालय में 30 जून, 2021 के पहले कोई भी परीक्षा नहीं आयोजित की जाएगी। कुछ परीक्षाओं को टालने और कुछ को रद्द करने के संबंध में निर्णय विश्वविद्यालय प्रबंध मंडल एवं परीक्षा समिति की चार मई, 2021 को हुई बैठक में किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Covid Effect Allahabad University Cancelled UG PG Semester exam MGCU Bihar also AU Professional Exam conducted online BHU postponed exam
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

अंकों में ऐसे की जाएगी बढ़ोतरी 
निर्णय के अनुसार, पीजी और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रथम एवं अंतिम सेमेस्टर को छोड़कर बाकी सभी सेमेस्टरों और स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा सीधे अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। इसके साथ ही स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को पिछली कक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उत्तीर्ण घोषित करते हुए अंतिम वर्ष की मार्कशीट प्रदान की जाएगी। स्नातक तृतीय वर्ष के नियमित छात्र-छात्राओं को स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के औसत अंकों के साथ प्रत्येक पेपर में सात फीसदी अंक बढ़ाकर प्रमोट किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Covid Effect Allahabad University Cancelled UG PG Semester exam MGCU Bihar also AU Professional Exam conducted online BHU postponed exam
online exam - फोटो : अमर उजाला

प्रोफेशनल कोर्सेज की परीक्षाएं 15 मई से ऑनलाइन होंगी
वहीं, इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) द्वारा संघटक महाविद्यालयों में  संचालित विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की ऑनलाइन परीक्षाओं को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय ने एमसीए, बीसीए और पीजीडीसीए कोर्सेज के एक्स छात्रों की दूसरी परीक्षा और परीक्षा के लिए परीक्षा कार्यक्रम भी जारी किया है। दूसरी परीक्षा 15 मई, 2021 से 22 मई, 2021 तक ऑनलाइन मोड में शुरू होगी। ये परिणाम भी 30 मई, 2021 तक घोषित कर दिए जाएंगे। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed