फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

COMEDK 2019: कॉलेजों में क्या कट-ऑफ, काउंसलिंग के लिए ये दस्तावेज रखें तैयार, यहां है पूरी जानकारी

Tue, 28 May 2019 02:32 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 28 May 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
COMEDK 2019 colleges cut off, what documents are required for counselling, know details
काउंसलिंग

कंसॉर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेजेज ऑफ कर्नाटक (COMEDK) 2019 के रैंक कार्ड 27 मई 2019 को जारी हो चुके हैं। अब परीक्षा क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है। अभ्यर्थी इस बात को लेकर भी परेशान हैं कि उनके स्कोर पर उन्हें कौन सा कॉलेज मिल सकेगा। इसलिए, यहां हम आपको बता रहे हैं कि पिछले तीन वर्षों में COMEDK के कुछ टॉप कॉलेजों में क्या कट-ऑफ रैंक रही है, इस बार की काउंसलिंग प्रक्रिया कब से शुरू होगी और काउंसलिंग के लिए आपको क्या दस्तावेज तैयार रखने हैं। पढ़ें पूरी खबर...

COMEDK 2019 colleges cut off, what documents are required for counselling, know details
मॉक अलॉटमेंट का मिलेगा मौका
ऐसी होगी काउंसलिंग प्रक्रिया
- संबद्ध कॉलेजों में इंजीनियरिंग और आर्किटेक्टर कोर्सेज में दाखिले के लिए COMEDK एक सेंट्रलाइज्ड सिंगल विंडो काउंसलिंग/सीट सेलेक्शन प्रोसेस आयोजित करेगा।
-  COMEDK के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार काउंसलिंग को लेकर दिशानिर्देश जून 2019 के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक जारी कर दिए जाएंगे। 
- काउंसलिंग की प्रक्रिया जून से जुलाई 2019 के बीच शुरू होने की उम्मीद है। यह ऑफलाइन मोड पर होगी।
- काउंसलिंग दो राउंड में कराई जाएगी।
- COMEDK परीक्षा में स्कोर के आधार पर ही कॉलेजों में दाखिला दिया जाएगा। बिना स्कोर कार्ड काउंसलिंग वेन्यू में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- कंसॉर्टियम एक मॉक अलॉटमेंट भी कराएगा, ताकि अभ्यर्थियों को काउंसलिंग प्रक्रिया में च्वाइस फिलिंग के समय दिक्कत न आए।
- सीट आवंटन के बाद आपको अपनी च्वाइस की प्राथमिकता बदलने का भी मौका दिया जाएगा। आपकी च्वाइस की प्राथमिकता के आधार पर ही सीट आवंटित किए जाएंगे।
COMEDK 2019 colleges cut off, what documents are required for counselling, know details
दस्तावेजों की ओरिजिनल और फोटो कॉपी रखें तैयार
काउंसलिंग के लिए ये दस्तावेज रखें तैयार
- COMEDK UGET आवेदन फॉर्म की एक कॉपी।
- वैध आईडी प्रूफ
- COMEDK एडमिट कार्ड या टेस्ट एडमिशन टिकट (TAT)
- COMEDK रैंक कार्ड
- नाटा (NATA) स्कोर कार्ड (बीआर्क के लिए)
 - अभिभावक की आईडी प्रूफ
- 10वीं कक्षा का सर्टिफिकेट या स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (जन्मतिथि वेरिफिकेशन के लिए)
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- आरक्षित श्रेणी के लिए एससी/एसटी प्रमाणपत्र
- ओबीसी के लिए जाति व आय प्रमाणपत्र (तहसीलदार या उच्च राजस्व अधिकारी द्वारा जारी)
- अल्पसंख्यक अभ्यर्थियों के लिए संबंधित स्कूल द्वारा जारी वैध  प्रमाणपत्र
- कर्नाटक में 7 वर्ष या ज्यादा समय से रह रहे अभ्यर्थियों के लिए डोमिसाइल
- COMEDK द्वारा बताई गई राशि का डिमांड ड्राफ्ट
दस्तावेजों की पूरी सूची 15 जून 2019 को जारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
COMEDK 2019 colleges cut off, what documents are required for counselling, know details
कट-ऑफ में नहीं होगा ज्यादा अंतर
कॉलेजों में किस कोर्स में क्या रही है कट-ऑफ रैंक
2018
- इंजीनियरिंग कोर्सेस में कट-ऑफ रैंक देखने के लिए यहां क्लिक करें।
- आर्किटेक्चर कोर्सेस में कट-ऑफ रैंक देखने के लिए यहां क्लिक करें।

2017 
- इंजीनियरिंग कोर्सेस में कट-ऑफ रैंक देखने के लिए यहां क्लिक करें।
- आर्किटेक्चर कोर्सेस में कट-ऑफ रैंक देखने के लिए यहां क्लिक करें।

2016
- इंजीनियरिंग कोर्सेस में कट-ऑफ रैंक देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
COMEDK 2019 colleges cut off, what documents are required for counselling, know details
12 मई को हुई थी परीक्षा, 27 मई को आया रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला
इस बार 150 से ज्यादा कॉलेज COMEDK के स्कोर के आधार पर इंजीनियरिंग कोर्सेज में दाखिला लेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन आवेदन 16 जनवरी 2019 से शुरू हुए थे। परीक्षा 12 मई 2019 को आयोजित की गई थी।

COMEDK की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

शिक्षा की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed