फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

JEE Advanced 2019: कुछ छात्र गणित और फिजिक्स में उलझे तो कुछ नजर आए खुश

Tue, 28 May 2019 10:07 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Tue, 28 May 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
jee advanced 2019 know about students reaction
सोमवार को जेईई एडवांस 2019 परीक्षा हुई। पेपर देकर निकले छात्रों ने बताया कि गणित और फिजिक्स के कुछ सवाल थोड़े लंबे थे। केमिस्ट्री तीनों हिस्सों में सबसे आसान थी। यह परीक्षा सेक्टर-62 स्थित आय ऑन डिजिटल जोन में आयोजित हुई। फिटजी एक्सपर्ट रमेश बाटलिश ने बताया कि जेईई एडवांस की परीक्षा 2 पेपरों में विभाजित होती है।
jee advanced 2019 know about students reaction
पेपर 1 में 186 नंबरों के लिए 3 घंटे की परीक्षा थी, जो सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक चली। परीक्षा में पूरे 54 सवाल पूछे गए। पेपर 2 को 3 भागों फिजिक्स केमिस्ट्री और गणित में विभाजित किया था। हर भाग को 62 अंकों के लिए तैयार किया था। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी थी।
jee advanced 2019 know about students reaction
कुछ छात्रों के अनुसार, पेपर बहुत आसान था और वो पेपर के पैटर्न से काफी खुश नजर आ रहे हैं। कुछ छात्रों का यह भी कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार की परीक्षा थोड़ी मुश्किल रही। गणित और केमिस्ट्री के सवाल कम कठिन थे, लेकिन फिजिक्स सवाल काफी मुश्किल नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
jee advanced 2019 know about students reaction
आपको बता दें, देश के आईआईटीज और प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा दो चरणों पर आधारित होती है। पहला चरण जेईई मेन का होता है। वह क्लियर करने के बाद जेईई एडवांस देना होता है। इसके नंबरों के आधार पर दाखिला मिलता है।
विज्ञापन
jee advanced 2019 know about students reaction
पेपर को लेकर बच्चों की प्रतिक्रिया-

- सेकेंड पेपर में गणित का हिस्सा मुश्किल आया था। इसको करने में बहुत समय लगा। पेपर लंबा भी था।
मयूर 

- जेईई मेन की तुलना में एडवांस का लेवल बहुत हाई था। फर्स्ट और पेपर सेकेंड में गणित के सवाल मुश्किल पूछे गए थे।
आयुष

- लास्ट ईयर के जेईई एडवांस की तुलना में पेपर मुश्किल आया था। फिजिक्स के कुछ सवाल भी मुश्किल थे।
हर्षित
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed