फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

देशभर में मुस्लिम स्टूडेंट्स को सिविल सेवा की मुफ्त कोचिंग का मौका, बस पूरी करनी होगी ये एक शर्त

Thu, 03 May 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 03 May 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
Civil services Free coaching for Muslim students by haj committee of india, Dehradun
फाइल फोटो

मुस्लिम समुदाय के बच्चों को सिविल सेवा परीक्षा में कामयाब बनाने के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया मुफ्त कोचिंग देगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। चयन प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।



 

Civil services Free coaching for Muslim students by haj committee of india, Dehradun
फाइल फोटो

इस योजना के तहत देशभर से कुल 50 छात्र-छात्राओं का चयन मुफ्त कोचिंग के लिए किया जाएगा। इसके लिए 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।हज कमेटी की ओर से मुंबई स्थित मुख्य कार्यालय में 50 छात्र-छात्राओं को सिविल सेवा प्री परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू की मुफ्त कोचिंग दी जा रही है। इस दौरान छात्रों के रहने की दिए जाने की कवायद चल रही है।
 

Civil services Free coaching for Muslim students by haj committee of india, Dehradun
फाइल फोटो

यह सुविधा उन्हीं छात्रों को मिलेगी, जो कि उर्दू या अंग्रेजी माध्यम में सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे। हज कमेटी की वेबसाइट : www.hajcommittee.gov.in पर सारी जानकारी ले सकते हैं। परीक्षा फॉर्म भरने वाले छात्रों का स्नातक होना जरूरी है। इसके अलावा आवेदकों की आयु एक अगस्त 2018 को 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ओबीसी वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Civil services Free coaching for Muslim students by haj committee of india, Dehradun
Exam Hall

छात्रों को वैसे तो पूरी कोचिंग फ्री मिलेगी, लेकिन उन्हें केवल 10 हजार रुपये कॉशन मनी के रूप में जमा करानी होगी जो कि बाद में वापस मिल जाएगी।प्रवेश परीक्षा जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के प्रथम सप्ताह में बंगलूरू, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, पटना और श्रीनगर में आयोजित होगी। हज कमेटी की वेबसाइट पर इस प्रवेश परीक्षा की पूरी जानकारी और ऑनलाइनआवेदन का लिंक उपलब्ध है। देश के किसी भी राज्य के मुस्लिम समुदाय के युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Civil services Free coaching for Muslim students by haj committee of india, Dehradun

सिविल सेवा परीक्षा में कामयाब होने वाले मुस्लिम युवाओं की संख्या ने लगातार दूसरे साल 50 का आंकड़ा छुआ है। गत वर्ष जहां सिविल सेवा परीक्षा में 52 मुस्लिम युवा क्वालिफाई हुए थे। वहीं इस साल इनकी संख्या 50 है। इस लिहाज से हज कमेटी मुस्लिम की और संख्या बढ़ाने की पक्षधर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed