फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Jee Advance के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए तो टेंशन न लें, Cbse ने दी बड़ी राहत

Wed, 02 May 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 02 May 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
Cbse give big relief for those who not qualified Jee Advanced 2018, Dehradun

जो छात्र जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। सीबीएसई ने इस साल भी सभी परीक्षार्थियों की कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) जारी की है। इसके तहत उन्हें एक ही रैंक से आईआईटी या दूसरे संस्थानों में जाने का मौका मिलेगा।

Cbse give big relief for those who not qualified Jee Advanced 2018, Dehradun
फाइल फोटो

चयनित नहीं हो पाने वालों को सीआरएल के आधार पर संयुक्त काउंसिलिंग में बैठना होगा। उनके पास आईआईटी से अलग 31 एनआईटी, 17 ट्रिपल आईटी, 17 जीएफआईटी सहित तमाम तकनीकी शिक्षण संस्थानों में दाखिले का मौका है। जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई नहीं होने वाले युवाओं के लिए भी ऑल इंडिया रैंक जारी हुई है। इस साल भी अभ्यर्थियों के 12वीं के अंकों के आधार पर कंबाइंड मेरिट लिस्ट(सीएमएल) जारी नहीं होगी।

Cbse give big relief for those who not qualified Jee Advanced 2018, Dehradun

इसके बजाए सीधे ऑल इंडिया रैंक मिली है। इस रैंक के आधार पर संयुक्त काउंसिलिंग के माध्यम अभ्यर्थियों को आईआईटी छोड़कर बाकी सभी संस्थानों में एडमिशन का मौका मिलेगा। इस लिस्ट से देश के नामी 26 नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), आईआईआईटी, सेंट्रल फंडेड तकनीकी संस्थान, एनएसआईटी दिल्ली, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी सहित उत्तराखंड तकनीकी विवि के सभी संस्थान, पंतनगर विवि, ग्राफिक एरा विवि, डीआईटी विवि, उत्तरांचल विवि में एडमिशन का मौका बचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cbse give big relief for those who not qualified Jee Advanced 2018, Dehradun

खास बात यह है कि जेईई एडवांस का रिजल्ट आने के बाद आईआईटी सहित सभी तकनीकी संस्थानों की संयुक्त काउंसिलिंग होगी, जिसे ज्वाइंट सीट अलॉकेशन अथॉरिटी (जोसा) के माध्यम से कराया जाएगा। काउंसिलिंग की पूरी जानकारी जोसा की वेबसाइट (josaa.nic.in) पर जल्द ही उपलब्ध हो जाएगी।

विज्ञापन
Cbse give big relief for those who not qualified Jee Advanced 2018, Dehradun

जिन अभ्यर्थियों का चयन जेईई एडवांस के लिए नहीं हो पाया है, उनके पास अपनी रैंक से ही आईआईटी की तरह तमाम राष्ट्रीय महत्व के तकनीकी संस्थानों जैसे एनआईटी, सीएफआईटी में दाखिले के अलावा तमाम विश्वविद्यालयों में दाखिले का मौका है। देश में तमाम एनआईटी ऐसे हैं, जो सीधे तौर पर आईआईटी को टक्कर दे रहे हैं। इन सभी अभ्यर्थियों को जेईई मेन की सीआरएल से दाखिला मिलेगा।
-डीके मिश्रा, निदेशक, अविरल क्लासेज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed