दिल्ली विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स कोटे के दाखिले को लेकर खेलों के ट्रायल में विद्यार्थियों ने खूब पसीना बहाया। शुक्रवार को तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, क्रिकेट, ड्राइविंग, स्वीमिंग, कबड्डी, खोखो के ट्रायल हुए।
हालांकि, तीरंदाजी के ट्रायल के दौरान गर्मी की वजह से कई छात्राओं को उल्टी हो गई। दरअसल, ये ट्रायल खुले में हो रहे थे। लिहाजा, भीषण गर्मी छात्राएं झेल नहीं पाईं।
वहीं, ट्रायल स्थान पर उम्मीद के मुताबिक कम ही छात्र पहुंचे। कॉलेजों में इस दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली। कई ऐसे छात्र भी रहे जो ट्रायल में हिस्सा लेने नहीं पहुंच पाए
जिसका सबसे बड़ा कारण शुक्रवार को बीएमएस, बीएएफआई, बीए (बीई) में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा जैट रहा। कुछ छात्रों को इस परीक्षा में बैठना था। एक ही तारीख पर दोनों होने से छात्र परीक्षा नहीं दे पाए।
खासकर जिनका सेंटर दिल्ली से बाहर था वो नहीं पहुंच पाए। वहीं, दिल्ली के छात्रों के लिए यह व्यवस्था थी कि वह एडमिट कार्ड के साथ एक आवेदन देकर ट्रायल स्थल पर ही ऐसा कर सकते थे।
कमेंट
कमेंट X