{"_id":"6b0bef8d54cef891060a8d01","slug":"j-k-national-law-university-to-open-on-november-30-main-campus-in-budgam-and-satellite-campus-in-jammu-2026-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: 30 नवंबर से शुरू होगी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, बडगाम में मुख्य परिसर तो जम्मू में भी बनेगा कैंपस","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जम्मू-कश्मीर: 30 नवंबर से शुरू होगी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, बडगाम में मुख्य परिसर तो जम्मू में भी बनेगा कैंपस
Sun, 29 Nov 2026 03:01 PM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Sun, 29 Nov 2026 03:01 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय यानी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी 30 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इसका मुख्य परिसर बडगाम में और दूसरा परिसर जम्मू में बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 2025 के बजट में इस परियोजना के लिए 50 करोड़ रुपये देने का एलान किया था। इससे केंद्र शासित प्रदेश के छात्रों को कानून की पढ़ाई के नए अवसर मिलेंगे और बेहतर शिक्षा पाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
J&K National Law University
- फोटो : AI Generated
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय यानी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) 30 नवंबर 2026 से शुरू होने जा रही है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने इसकी स्थापना को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, विश्वविद्यालय का मुख्यालय और मुख्य परिसर कश्मीर के बडगाम जिले में होगा, जबकि जम्मू में इसका दूसरा परिसर बनाया जाएगा। इस फैसले से केंद्र शासित प्रदेश के दोनों क्षेत्रों के छात्रों को कानून की पढ़ाई का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 7 मार्च 2025 को अपने पहले बजट भाषण में इस विश्वविद्यालय की घोषणा की थी। इसके लिए 50 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के दो परिसर कहां बनाए जाएंगे?
जम्मू-कश्मीर के कानून, न्याय और संसदीय मामलों के विभाग ने विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर अधिसूचना जारी की है। इसके तहत बडगाम में मुख्य परिसर और जम्मू में दूसरा परिसर होगा। सरकार का कहना है कि इससे प्रदेश में उच्च शिक्षा की सुविधाएं बढ़ेंगी और छात्रों को अच्छी कानूनी शिक्षा मिल सकेगी। बडगाम कश्मीर संभाग का एक ऐसा जिला है, जो श्रीनगर के पास स्थित है। जम्मू में भी परिसर बनाने का फैसला इसलिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि वहां के छात्र भी लंबे समय से इस संस्थान की मांग कर रहे थे। सरकार के मुताबिक, दोनों क्षेत्रों में इसकी मौजूदगी से छात्रों को लाभ होगा।
विज्ञापन
जम्मू में विश्वविद्यालय बनाने की मांग क्यों उठी?
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी कहां बनाई जाए, इस मुद्दे पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भी चर्चा हुई थी। 29 अक्टूबर 2025 को कांग्रेस विधायक निजामुद्दीन भट ने विधानसभा में एक प्रस्ताव रखा था। इसमें सरकार से श्रीनगर में विश्वविद्यालय की स्थापना की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की गई थी। प्रस्ताव में यह भी कहा गया था कि परियोजना के पहले चरण के लिए धन पहले ही तय किया जा चुका है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा था कि सरकार को इसका विरोध करने की कोई वजह नहीं दिखती। वहीं, जम्मू के कई नेताओं और संगठनों ने जम्मू में भी विश्वविद्यालय का परिसर बनाने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X