फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

डीयू दाखिला: मैदान में पसीना बहाएंगे छात्र, जानें स्पोर्ट्स कोटा के लिए कब शुरू होगा ट्रायल

Fri, 22 Jun 2018 12:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Jun 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
Delhi university- sports quota admission, know when start trial and release merit list
Delhi university

दिल्ली विश्वविद्यालय स्नातक कोर्सेज में स्पोर्ट्स कोटे से विभिन्न खेलों में दाखिले के लिए शुक्रवार से छात्र खेल मैदान में जमकर पसीना बहाएंगे। दरअसल, 22 जून से कॉलेजों में ट्रायल शुरू होने जा रहे हैं। यह 29 जून तक चलेगा। इसके बाद स्पोर्ट्स मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके आधार पर छात्रों के दस्तावेज का सत्यापन किया जाएगा। इस कोटे के दाखिले के लिए कुल तीन सूची जारी की जाएगी। इसके बाद भी सीटें खाली रहने पर कॉलेज अपने स्तर पर अधिसूचित कर दाखिले की प्रक्रिया को पूरा करेंगे।  


 

Delhi university- sports quota admission, know when start trial and release merit list
delhi university - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय में इस बार स्पोर्ट्स कोटे के तहत देशभर से 12,423 छात्रों ने आवेदन किया है। इन आवेदनों के आधार पर दाखिले के लिए पहले स्पोर्ट्स ट्रायल होंगे। 22 जून को तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉल बैडमिंटन, बॉस्केटबॉल, क्रिकेट, स्विमिंग, डाइविंग, कब्बडी, खो-खो, टेबल टेनिस खेलों के लिए विभिन्न कॉलेजों में ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। ट्रायल स्थल पर छात्रों को दिए गए समय से आधा घंटा पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।  

Delhi university- sports quota admission, know when start trial and release merit list
Delhi university

60-40 के फॉर्मूले के आधार पर होंगे दाखिले
खेल कोटे के दाखिले 60-40 फॉर्मूले के आधार पर होंगे। ट्रॉयल में क्वालिफाई होने के लिए 60 अंकों में से कम से कम 30 अंक लाना होगा। जबकि 40 अंक स्पोर्ट्स प्रमाणपत्रों के लिए होंगे। कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि वह ट्रॉयल की वीडियोग्राफी जरूर कराएं। कॉलेज से दाखिला मंजूर किए जाने के बाद छात्र को दाखिला पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi university- sports quota admission, know when start trial and release merit list
Delhi university
दाखिला शेड्यूल 
ट्रायल के बाद मेरिट लिस्ट        06 जुलाई
दस्तावेज का सत्यापन        06 जुलाई से 09 जुलाई 
पहली स्पोर्ट्स एडमिशन लिस्ट    09 जुलाई 
कॉलेजों में दाखिले            10 जुलाई व11 जुलाई 
दस्तावेज का सत्यापन        12, 13 व 14 जुलाई 
दूसरी स्पोर्ट्स एडमिशन लिस्ट        14 जुलाई 
कॉलेजों में दाखिले            16 व 17 जुलाई 
दस्तावेज का सत्यापन        18, 19, 20 जुलाई 
तीसरी स्पोर्ट्स एडमिशन लिस्ट    20 जुलाई 
कॉलेजों में दाखिले             21 व 23 जुलाई 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed