कहते हैं बुलंद हौसलों के साथ सपनों की उड़ान मुकाम दिलाती है। इस कहावत को असल जिंदगी में साकार किया है कल्पना कुमारी ने। बिहार के एक छोटे से गांव से दिल्ली तक का सफर तय करने वाली कल्पना कुमारी बचपन से ही डॉक्टर बनना चाहती थीं। बिहार की बेटी कल्पना कुमारी ने नीट और बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप करने के बाद अब एम्स की परीक्षा भी फतह कर ली है। कल्पना ने एम्स में 72वीं रैंक हासिल की है। कल्पना के कठिन परिश्रम का परिणाम यह है कि कामयाबी की हर मंजिल उनके कदम चूम रही है। ऑल इंडिया लेवल पर होने वाला एम्स एमबीबीएस एंट्रेंस टेस्ट 2018 का रिजल्ट 18 जून (सोमवार) को जारी हुआ। इस रिजल्ट में कल्पना ने 72वीं रैंक हासिल की है।
NEET-बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की टॉपर कल्पना ने एम्स में भी हासिल की 72वीं रैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स से डॉक्टरी करना चाहती हैं कल्पना
कल्पना बताती हैं कि जिस तरह से उन्होंने पिछले कई सालों से मेहनत की थी और 12 से 13 घंटे की पढ़ाई रोजाना करती थीं। उन्हें पूरा विश्वास था कि वे नीट परीक्षा में अच्छे नंबरों के साथ अव्वल आएंगी। कल्पना चाहती थी वे दिल्ली एम्स से अपनी एमबीबीएस पूरी करें। इसके लिए उन्होंने अलग से एम्स की प्रवेश परीक्षा भी दी थी, जिसका परिणाम अा गया है और उन्होंने इस परीक्षा में 72वीं रैंक हासिल किए हैं।
नीट में कल्पना को मिले 720 में से 691 मार्क्स
NEET परीक्षा 2018 के रिजल्ट में कल्पना ने 720 में से 691 अंक हासिल किए थे। उनका पर्सेंटाइल स्कोर 99.99 रहा। कल्पना ने फिजिक्स में 180 में से 171 अंक, कैमेस्ट्री में 180 में से 160 और बायोलॉजी में 360 में से 360 मार्क्स हासिल किए हैं। कल्पना कुमारी मूल रुप से बिहार की रहने वाली हैं। उनका घर शिवहर जिले में है।
बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा 2018 के परिणाम 6 जून को घोषित हुए थे जिसमें आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम्स में कुल 52.95 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए थे। बिहार
बोर्ड के इस रिजल्ट में कल्पना कुमारी ने 434/500 अंक हासिल कर राज्य में टॉपर बनी थीं। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में कॉमर्स में 91.31 फीसदी छात्र पास हुए हैं जबकि आर्ट्स में
61 फीसदी छात्र पास हुए। कुल 52.95 फीसदी बच्चे तीनों वर्ग में पास हुए हैं।
कमेंट
कमेंट X