फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

डीयू की पहली कट ऑफ लिस्ट जारी, बीकॉम और इकोनॉमिक्स पर भारी बीए प्रोग्राम

Tue, 19 Jun 2018 10:00 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 19 Jun 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
DU first cut off list released, BA program cut off more than BCom and Economics
du admission

दिल्ली विश्वविद्यालय में बीते कुछ सालों में 99 और 100 फीसदी की हाई रहने वाली कट ऑफ इस बार 98.75 फीसदी पर आकर रुक गई है। कट ऑफ में बीकॉम, ईकोनॉमिक्स ऑनर्स व अंग्रेजी ऑनर्स पर बीए प्रोग्राम भारी पड़ी है। लेडी श्रीराम कॉलेज ने सभी कॉलेजों के सभी कोर्सेज को पीछे छोड़ते हुए बीए प्रोग्राम की सर्वाधिक 98.75 फीसदी कट ऑफ रखी है। यह श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की ईको ऑनर्स से भी अधिक है। इस कॉलेज ने बीए ऑनर्स साइकोलॉजी में 98.25 फीसदी की कट ऑफ निकाली है। वहीं, इकोनॉमिक्स ऑनर्स में सबसे ज्यादा कट ऑफ श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) ने 98.50 फीसदी जारी की है। दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्टस एंड कॉमर्स ने बीए ऑनर्स जर्नलिज्म के लिए 98.50 की कट ऑफ रखी है। वहीं शिवाजी कॉलेज ने सभी कॉलेजों को पछाड़ते हुए बीकॉम ऑनर्स की सबसे अधिक 98 फीसदी कट ऑफ निकाली है।

DU first cut off list released, BA program cut off more than BCom and Economics
DU Admission

इसलिए 99-100 नहीं गई कट ऑफ
दिल्ली विश्वविद्यालय ने कॉलेजों में दाखिले के लिए पहली कट ऑफ जारी कर दी है। इस बार कॉलेजों को एक दूसरे कॉलेजों की कट ऑफ देखकर व्यवहारिक कट ऑफ निकालने की सलाह दी गई थी। इसका असर यह रहा कि इस बार किसी भी कॉलेज के किसी भी कोर्स की कट ऑफ 99 या 100 फीसदी तक नहीं पहुंच पाई। बीते साल श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने बीएससी कंप्यूटर साइंस की कट ऑफ 99.66 फीसदी निकाल दी थी।

DU first cut off list released, BA program cut off more than BCom and Economics
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला

कट ऑफ में 0.25 फीसदी से लेकर 10 फीसदी की बढ़ोतरी
क़ॉलेजों की कट ऑफ में  ईको ऑनर्स में 0.25 फीसदी से लेकर 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई हैै। नॉर्थ कैंपस कॉलेजों में एसआरसीसी के बाद हंसराज व हिंदू ने इकोनॉमिक्स की कट ऑफ 98 फीसदी निकाली है। वहीं किरोड़ीमल में ईकोनॉमिक्स ऑनर्स में 97.75 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकेगा। किरोड़ीमल को छोड़कर एसआरसीसी, हंसराज व हिंदू ने बीकॉम ऑनर्स की कट ऑफ बीते साल के समान ही रखी है। किरोड़ीमल कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स की कट ऑफ 97.50 है जो कि बीते साल से 0.25 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
DU first cut off list released, BA program cut off more than BCom and Economics
दिल्ली विश्वविद्यालय

वहीं एसआरसीसी की बीकॉम ऑनर्स की कट ऑफ 97.75, हंसराज की कट ऑफ 97.50, आत्मराम सनातन धर्म कॉलेज की कट ऑफ 97 फीसदी है। नॉर्थ कैंपस कॉलेजों में अंग्रेजी ऑनर्स की कट ऑफ में भी 0.25 फीसदी से लेकर 1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। हिंदू कॉलेज में अंग्रेजी ऑनर्स की कट ऑफ सबसे अधिक 98 फीसदी है। जबकि हंसराज की 97.25 फीसदी और किरोड़ीमल कॉलेज की 97 फीसदी है।  किरोड़ीमल कॉलेज में अंग्रेजी ऑनर्स की कट ऑफ में सबसे अधिक 1 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

गार्गी कॉलेज ने ईकोनॉमिक्स, बीकॉम ऑनस, बीकॉम पास व अंग्रेजी ऑनर्स में 0.50 फीसदी की गिरावट की है। किरोड़ीमल कॉलेज में संस्कृत ऑनर्स की कट ऑफ में बीते साल के मुकाबले में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।  इस कॉलेज में बीते साल संस्कृत की कट 60 फीसदी थी जो इस बार बढ़ कर 70 फीसदी हो गई है। साइंस कोर्सेज की कट ऑफ की बात की जाए तो किरोड़ीमल कॉलेज ने जूलॉजी ऑनर्स के लिए 97.33 फीसदी व मिरांडा हाउस कॉलेज ने इसी विषय के लिए सर्वाधिक 97.67 फीसदी कट ऑफ रखी है।

विज्ञापन
DU first cut off list released, BA program cut off more than BCom and Economics
दिल्ली विश्वविद्यालय

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) की कट ऑफ सबसे ज्यादा
कैंपस कॉलेजों की बात की जाए तो इस बार श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) ने इकोनॉमिक्स ऑनर्स की कटऑफ  सबसे अधिक 98.50 निकाली है। यह बीते साल के मुकाबले में 0.75 फीसदी ज्यादा है। वहीं बीकॉम की कटऑफ  बीते साल के समान 97.75 फीसदी है। कॉलेजों की कटऑफ  में  इकोनॉमिक्स ऑनर्स में 0.25 फीसदी से लेकर 1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई हैै। नॉर्थ कैंपस के कॉलेजों में एसआरसीसी के बाद हंसराज व हिंदू कॉलेज ने इकोनॉमिक्स की कटऑफ  98 फीसदी निकाली है। वहीं किरोड़ीमल में इकोनॉमिक्स ऑनर्स में 97.75 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed