दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2018-19 में स्नातक कोर्स के लिए अगले सप्ताह से दाखिला प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। बता दें कि 90 से फीसदी अंक वाले छात्रों के दाखिले आसानी से हो जाएंगे। मगर 75 से 85 फीसदी तक वाले छात्रों को लेकर चिंता है। ऐसे छात्रों का मानना है कि इतने कम अंकों के साथ रेगुलर कॉलेज में पढ़ाई संभव नहीं है। मगर छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है। वह भी ऐसे कॉलेजों में पढ़ाई कर सकते हैं।
DU ADMISSION: कम अंक वाले छात्र न हो निराश, इन कॉलेजों में मिल सकता है दाखिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ कैंपस में ऐसे कई कॉलेज हैं, जहां छात्र 75 से 85 फीसदी अंकों तक दाखिला ले सकते हैं। ये टॉप कॉलेजों की श्रेणी में शुमार हैं। इनमें कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडी, दयाल सिंह, आत्मा राम सनातन धर्म, मैत्रेयी कॉलेज, रामलाल आनंद कॉलेज, रामानुजन कॉलेज, आर्यभट्ट कॉलेज शामिल हैं। से सभी शुरुआती कटऑफ थोड़ी ऊंची रखते हैं। लेकिन शिफ्टिंग का दौर शुरू होते ही इनके कटऑफ में गिरावट आने लगती है। ऐसे में ये अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। विद्यार्थी इस बात का जरूर ध्यान रखें कि यहां से पढ़ाई करने पर भी डिग्री डीयू की ही मिलती है।
आर्यभट्ट कॉलेज
कोर्स कट ऑफ
बीए 80
हिंदी ऑनर्स 75
इतिहास ऑनर्स 80
राजनीति शास्त्र ऑनर्स 84
दयाल सिंह ईवनिंग कॉलेज
बीए 78
राजनीति शास्त्र 85
अंग्रेजी ऑनर्स 85.5
कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडी
अंग्रेजी ऑनर्स 75
हिंदी ऑनर्स 73.5
इतिहास ऑनर्स 83.25
देशबंधु कॉलेज
बीए 80
अंग्रेजी ऑनर्स 86
हिंदी ऑनर्स 76
इतिहास ऑनर्स 82
बीकॉम 77
बीए 81
अंग्रेजी ऑनर्स 85.75
हिंदी ऑनर्स 75
इतिहास ऑनर्स 81
राजनीति शास्त्र ऑनर्स 86
मैत्रेयी कॉलेज
बीए 80
हिंदी ऑनर्स 77
इतिहास ऑनर्स 84
नोट: यह इन कॉलेजों की अंतिम कट ऑफ है।
कमेंट
कमेंट X