फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अगर आपकी आवाज में है दम तो आप भी हर महीने ले सकते हैं 6 अंकों में सैलरी, मतलब हर दिन दीवाली

Fri, 15 Jun 2018 08:38 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Fri, 15 Jun 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
 if your voice is powerful then you earned handsome salary

इंसान की पहचान का एक बेहद अहम पहलू है, आवाज- भारी आवाज, गहराई वाली आवाज, सुरीली आवाज, पतली-सी आवाज या दहाड़ने वाली आवाज। जितने इंसान, उतने ही तरह की आवाजें और लोगों के बोलने का तरीका। पर, क्या आपकी आवाज का आपकी तनख्वाह से कोई ताल्लुक है? अगर आप का जवाब ना में है, तो आपके लिए ये चौंकाने वाली खबर है। आपकी आवाज का आपकी सैलरी यानी तनख्वाह से गहरा ताल्लुक होता है। लेकिन ये तय कैसे होता है? और किस तरह की होती है उनकी आवाज जो करोडों रुपयों की कमाई करते हैं? हाल ही में अमरीका के 792 पुरुषों की आवाज रिकॉर्ड की गई। वो सभी किसी न किसी कंपनी के सीईओ थे। फिर उनकी आवाज का और उनकी सैलरी का विश्लेषण किया गया।

 if your voice is powerful then you earned handsome salary

इस रिसर्च के बेहद दिलचस्प नतीजे सामने आए हैं-
जो सीईओ 125 हर्ट्ज वाली आवाज में बोलते हैं, उनकी सैलरी उन सीईओ के मुकाबले 126 लाख रुपए ज्यादा थी, जो इससे ज्यादा तेज आवाज में बोलते हैं। सीईओ की आवाज की पिच का ताल्लुक कंपनियों की कीमत से भी जुड़ा पाया गया। गहरी आवाज में बोलने वाले सीईओ की कंपनी की कीमत दूसरी कंपनियों से 2 हजार 90 करोड़ रुपए ज्यादा देखी गई। अफसोस की बात ये है कि इस सर्वे में महिला सीईओ शामिल नहीं थीं। इसकी एक वजह ये भी है कि महिला सीईओ अभी हैं ही बहुत कम। लेकिन गहरी आवाज होने के फायदे महिला सीईओ को भी होते हैं।

 if your voice is powerful then you earned handsome salary
VOICE JOB

आमदनी और आवाज का ताल्लुक
तो, आखिर क्या वजह है कि हमारी आमदनी का सीधा ताल्लुक हमारी आवाज से है? कुछ वैज्ञानिक इसे हमारे विकास की प्रक्रिया का हिस्सा मानते हैं। अमरीका की ड्यूक यूनिवर्सिटी के विलियम मेव कहते हैं कि विकास की प्रक्रिया के दौरान गहरी आवाज वाले अक्सर मुकाबले में अव्वल आते थे। जब इंसान संसाधनों के लिए लडाई लड़ रहा था, तो आवाज भी उसमें बहुत अहम रोल निभा रही थी। मर्दों की आवाज उनके हारमोन 'टेस्टोस्टेरोन' से तय होती है। विलियम मेव कहते हैं कि ऐसा नहीं है कि सिर्फ इंसानों की तरक्की में आवाज का अहम रोल होता है। दूसरे जानवरों की कामयाबी भी उनकी आवाज पर निर्भर करती है।

विलियम मेव शेर की मिसाल देते हैं, जिसकी भारी और गहरी गुर्राहट उसे जंगल का राजा बनाती है। मेव कहते हैं कि इंसान के बोलने का तरीका लोगों में भरोसा जगाता है। उनके बारे में राय कायम करने में अहम रोल निभाता है। मेव के मुताबिक, जानवरों की दुनिया में इन बातों की अहमियत नहीं है। मगर इंसानी समाज में आवाज बहुत बड़ा रोल निभाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 if your voice is powerful then you earned handsome salary
VOICE JOB

लेकिन पतली आवाज वालों का क्या?
किसी इंसान की आवाज अगर गहराई से भरी है तो इस से उसकी कई खूबियों का इशारा मिलता है। ऐसे लोग काबिल, भरोसेमंद, किसी से भी अपनी बात मनवा सकने वाले समझे जाते हैं। मतदाता भी उन नेताओं को वोट देना पसंद करते हैं, जिनकी आवाज में गहराई हो। ये कोई खुला संकेत तो नहीं होता, मगर इसका ये मतलब जरूर होता है कि आपके पास ज्यादा ताकत है। और आप ज्यादा कमाई करने की क्षमता रखते हैं।

यहां ये बात याद रखने लायक है कि किसी की हैसियत का अंदाजा हम आवाज के सिवा दूसरी बातों से भी लगा सकते हैं। कहते हैं कि मशहूर अमरीकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन बांसुरी जैसी आवाज में बोला करते थे। लेकिन, उनके शब्दों में जबरदस्त ताकत थी, जो उनकी महीन आवाज की वजह से तनिक भी कम नहीं हुई। लेकिन न ही लिंकन की ताकत और न ही उनकी काबिलियत, उनकी आवाज से नापी गई। कई बार जो आवाज महीन और कमजोर होती है, वो भी सबसे असरदार साबित होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed