फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main March 2021 Day 2 of the exam begins

जेईई मेन मार्च परीक्षा 2021: संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेन का दूसरा दिन, 18 मार्च तक एग्जाम

Wed, 17 Mar 2021 10:32 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 17 Mar 2021 10:32 AM IST
विज्ञापन
JEE Main March 2021 Day 2 of the exam begins
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

JEE Main March 2021: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन का आज दूसरा दिन है। बीई/बीटेक ( B.E./B.Tech) मार्च सत्र के दूसरे दिन की परीक्षा की शुरुआत सुबह नौ बजे से हो चुकी है। जेईई मेन के मार्च सत्र की परीक्षाएं 18 मार्च तक होंगी। परीक्षा के दूसरे दिन की पहली पाली सुबह 9 बजे शुरू हुई। इस सत्र के लिए लगभग 6,19,638 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 792 परीक्षा केंद्रों पर जेईई मेन पेपर 1 परीक्षा आयोजित कर रही है। यह परीक्षा 334 शहरों में आयोजित की जा रही है। जिसमें भारत के बाहर के 12 शहर हैं जो कि बहरीन, कोलंबो, दोहा, दुबई, काठमांडू, कुआलालंपुर, लागोस, मस्कट, रियाद, सिंगापुर और कुवैत हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-इग्नू : जनवरी 2021 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख फिर आगे बढ़ी
विज्ञापन



20,382 उम्मीदवारों ने अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, गुजराती, मराठी, पंजाबी, उर्दू, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, ओडिया, और असमिया सहित अपनी क्षेत्रीय भाषा में जेईई मेन परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है। आपको बता दें कि जेईई  मेन 2021 मार्च सेशन की परीक्षा 16 मार्च से शुरू हुई है और कल यानी कि गुरुवार को परीक्षा का आखिरी दिन है। पहले जेईई मेन मार्च सेशन की परीक्षा 15 मार्च सोमवार से शुरू होने वाली थी। लेकिन फिर परीक्षा का शेड्यूल 16 मार्च कर दिया गया था। वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से जेईई मेन 2021 परीक्षा इस साल तीन चरणों में हो रही है। परीक्षा के दूसरे दिन की दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से लेकर शाम  छह बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-जवाहर नवोदय विद्यालय : बदली 6वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा की तिथि, अब इस दिन होगी आयोजित


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed