AIBE Exam 2021 : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) को लेकर अहम फैसला लिया है। बीसीआई ने 21 मार्च, 2021 को होने वाली ऑल इंडिया बार परीक्षा-16 (AIBE XVI) स्थगित कर दी गई है। अब यह परीक्षा 25 अप्रैल, 2021 को आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने आवेदक उम्मीदवारों की उम्मीदों को भी बड़ा झटका दिया है। क्योंकि, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने इस बार एग्जाम पैटर्न भी बदल दिया है।
AIBE Exam 2021 : अब 25 अप्रैल को होगी ऑल इंडिया बार परीक्षा, एग्जाम पैटर्न भी बदला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभ्यर्थी इस परीक्षा का संशोधित शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं। ऑल इंडिया बार परीक्षा-16 के लिए ऑनलाइन फॉर्म पूरा करने की तारीख 31 मार्च, 2021 रखी गई है। इस परीक्षा के लिए एग्जाम हॉल टिकट यानी परीक्षा प्रवेश पत्र 10 अप्रैल, 2021 को जारी किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : SSC Twitter Account: एसएससी के नाम पर बनें हैं कई ट्विटर अकाउंट, जानें असलियत
गौरतलब है कि आल इंडिया बार एग्जाम अभी तक ओपन बुक एग्जाम होता था। इसमें उम्मीदवारों को बुक्स या नोट्स साथ ले जाने की अनुमति होती थी। हालांकि, बीसीआई ने इस बार ओपन बुक एग्जाम नहीं कराने का निर्णय किया है।वहीं, एग्जाम पैटर्न को बदल दिया गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया इस बार ओपन-बुक एलिजिबिलिटी एग्जाम बहुवैकल्पिक फॉर्मेट में नहीं कराएगा। लेकिन इस बार से इस एग्जाम पैटर्न में बदलाव कर दिया गया है। यह फैसला इस बार की परीक्षा में ही लागू होने जा रहा है।
हालांकि, उम्मीदवारों को बिना नोट्स और कमेंट वाले बेयर एक्ट ले जाने की छूट दी जाएगी। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी की जा चुकी है। बता दें कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से 15वीं भारतीय बार परीक्षा (AIBE-XV) का आयोजन 24 जनवरी, 2021 को किया गया था। इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को कानून का अभ्यास करने की अनुमति दी जाएगी। वे वकील के तौर पर काम कर सकेंगे।
शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं और बोर्ड रिजल्ट संबंधी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों और रिजल्ट से संबंधित ताजा भर्ती समाचार के लिए यहां क्लिक करें।
यह भी पढ़ें : जानिए दुनिया के सबसे मशहूर अरबपति दिग्गजों की कहानी, टॉप पर रहने के लिए होती है कांटे की टक्कर
कमेंट
कमेंट X