फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

SSC Twitter Account: एसएससी के नाम पर बनें हैं कई ट्विटर अकाउंट, जानें असलियत

Mon, 22 Feb 2021 07:35 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 22 Feb 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
SSC Twitter Account Know Official Twitter Account of SSC Staff Selection Commission
एसएससी के नाम पर फर्जी ट्विटर अकाउंट - फोटो : pib fact check

सोशल मीडिया पर स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) यानी कर्मचारी चयन आयोग के नाम से ट्विटर पर कई अकाउंट बनें हैं। सभी अकाउंट अपने को कर्मचारी चयन आयोग का आधिकारिक ट्विटर हैंडल बताते हैं। आम लोगों के लिए यह जानना बड़ी समस्या है कि इनमें से असली ट्विटर हैंडल कौनसा है और कौनसा फर्जी है। 


यह जानना इसलिए भी आवश्यक है कि इंटरनेट युग के इस दौर में जहां हर वायरल जानकारी की पुष्टि करने के लिए हम में से अधिकतर लोग संबंधित संस्थान के आधिकारिक ट्विटर हैंडल का सहारा लेते हैं, लेकिन अगर वहां से भी गलत जानकारी मिले तो आप आसानी से ठगी का शिकार बन सकते हैं। कोरोना महामारी के बाद से ही बेरोजगारों से रोजगार के नाम पर ठगी के कई मामले सामने आए हैं।
खैर, हम बात कर रहे थे, एसएससी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल या अकाउंट के बारे में। ट्विटर पर सर्च बटन में SSC टाइप करने मात्र से ऐसे कई अकाउंट मिल जाएंगे, जिनमें स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) यानी कर्मचारी चयन आयोग के नाम पर ऑफिशियल ट्विटर खाता होने का दावा किया जा रहा है। इतना ही नहीं इन अकाउंट पर लगातार भर्ती परीक्षाओं की जानकारी और सूचनाओं से जुड़े अपडेट भी जारी होते रहते हैं। इससे कई बेरोजगार अभ्यर्थियों को भ्रम वश यह यकीन हो जाता है कि यही ट्विटर अकाउंट या हैंडल असली है और वे उसे फॉलो करने लग जाते हैं। 
 

SSC Twitter Account Know Official Twitter Account of SSC Staff Selection Commission
एसएससी के नाम पर फर्जी ट्विटर अकाउंट - फोटो : Self

अगर आप भी एसएससी से जुड़ा ऐसा कोई  कथित ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट या हैंडल फॉलो करते हैं, तो सावधान हो जाइए। आपको बता दें कि स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) यानी कर्मचारी चयन आयोग का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट या हैंडल ही नहीं है। आप एसएससी के नाम पर जिस भी सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करते हैं, तो तुरंत अनफॉलो करें और उसे ब्लॉक कर दें।

SSC Twitter Account Know Official Twitter Account of SSC Staff Selection Commission
एसएससी के नाम पर फर्जी ट्विटर अकाउंट - फोटो : Self

सरकार के लिए ग्रुप बी और सी के गैर तकनीकी पदों पर भर्तियां निकालने वाले और परीक्षाओं का आयोजन करने वाले कर्मचारी चयन आयोग का अपना कोई आधिकारिक ट्विटर हैंडल या अकाउंट नहीं है। एसएससी की सिर्फ एक आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in है। इस बात की पुष्टि सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन प्रेस सूचना ब्यूरो यानी पीआईबी की टीम की तथ्यात्मक पड़ताल में इस बात की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
SSC Twitter Account Know Official Twitter Account of SSC Staff Selection Commission
ssc

पीआईबी की टीम की तथ्यात्मक पड़ताल में पाया गया कि एसएससी के नाम पर बनाए गए सभी कथित ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट या हैंडल फर्जी हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि @ssc_nic_in और @SSCorg_in आदि फेक और फर्जी ट्विटर अकाउंट हैं। इनका एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग से कोई लेना-देना नहीं है। उल्लेखनीय है कि स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) यानी कर्मचारी चयन आयोग फिलहाल ट्विटर पर मौजूद नहीं है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed