फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

दो महीने की इंटर्नशिप के लिए चार लाख रुपये तक स्टाइपेंड

Fri, 22 Nov 2019 12:12 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Fri, 22 Nov 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
4 Lakh stipend for internship of 2 months offered to IIM Indore students by MNCs amazon, microsoft

देश के कई शैक्षणिक संस्थानों में स्नातक (Graduation),  परास्नातक (PG - Post Graduation) के ज्यादातर कोर्सेज में अब इंटर्नशिप करना अनिवार्य हो गया है। इस कारण निजी कंपनियों के साथ-साथ ज्यादातर सरकारी विभागों में भी युवाओं को इंटर्नशिप के अनेक अवसर दिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, कई जगहों पर इंटर्नशिप्स के लिए छात्रों को अच्छी खासी स्टाइपेंड (इंटर्नशिप के लिए छात्र को कंपनी द्वारा दी जाने वाली राशि) भी दी जाती है।

4 Lakh stipend for internship of 2 months offered to IIM Indore students by MNCs amazon, microsoft
सांकेतिक तस्वीर

लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ महीनों की इंटर्नशिप के लिए दी जाने वाली ये स्टाइपेंड कई बार लाखों में होती है। अभी की ही बात करें, तो एक छात्र को दो महीने की इंटर्नशिप के लिए चार लाख रुपये तक स्टाइपेंड का ऑफर मिला है।

किस संस्थान में मिला ये ऑफर?

4 Lakh stipend for internship of 2 months offered to IIM Indore students by MNCs amazon, microsoft
आईआईएम इंदौर - फोटो : Social media
  • ये ऑफर भारतीय प्रबंधन संस्थान, इंदौर (IIM Indore - Indian Institute of Management) के छात्रों को मिला है। 
  • यहां छात्रों के समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट की प्रक्रिया पूरी हुई है। आईआईएम इंदौर के अनुसार, इस बार छात्रों को दो महीने की इंटर्नशिप के लिए औसत स्टाइपेंड 1.68 लाख ऑफर किया गया है। ये पिछले साल की तुलना में ज्यादा है।
  • वहीं सबसे ज्यादा स्टाइपेंड ऑफर चार लाख रुपये का रहा। बैच के टॉप 100 विद्यार्थियों को 2.86 लाख रुपये और टॉप 200 को 2.51 लाख रुपये की औसत स्टाइपेंड मिल रही है।

किन कंपनियों ने दिया ये ऑफर?

विज्ञापन
विज्ञापन
4 Lakh stipend for internship of 2 months offered to IIM Indore students by MNCs amazon, microsoft
iim indore
  • आईआईएम इंदौर के अनुसार, इस बार इंटर्नशिप प्लेसमेंट ड्राइव में 160 से ज्यादा कंपनियां आईं। इऩमें से 39 पहली बार आई थीं।
  • आदित्य बिड़ला ग्रुप, अमेजन, ड्यूश बैंक, अर्न्स एंड यंग, अडानी ग्रुप, केपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट, वॉटमार्ट, शियोमी समेत अन्य मल्टी नेशनल कंपनियों ने इस ड्राइव में हिस्सा लिया और छात्रों का चयन किया।

ये भी पढ़ें : इस यूनिवर्सिटी ने दुनिया को दिए सबसे ज्यादा अमीर, छात्र चंदे में देते हैं दो-तीन लाख करोड़

लड़कियां या लड़के.. किसे मिला ज्यादा स्टाइपेंड?

विज्ञापन
4 Lakh stipend for internship of 2 months offered to IIM Indore students by MNCs amazon, microsoft
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • आईआईएम इंदौर के अनुसार, इस संस्थान में विद्यार्थियों की संख्या 589 है, जो देश के अन्य आईआईएम में सबसे ज्यादा है। 
  • इनमें गर्ल स्टूडेंट्स की संख्या 258 (करीब 44 फीसदी) है।
  • छात्राओं को छात्रों की तुलना में 24 फीसदी तक ज्यादा स्टाइपेंड मिले हैं।

ये भी पढ़ें : UPSC इंटरव्यू में पूछा- कमजोर अंग्रेजी के साथ कैसे चलाएंगे प्रशासन, मिला ये जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed