छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनकड़ की हत्या के मामले में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। अब ओलंपियन सुशील कुमार को लेकर एक और नया खुलासा हुआ है। कभी सुशील कुमार को अपना गुरु मानने वाला सागर खुलेआम उससे दुर्व्यवहार करने लगा था। मॉडल टाउन के एम-2 ब्लॉक स्थित उसी फ्लैट को लेकर दोनों के बीच कड़वाहट बढ़ गई थी, जिसके लिए सारा बवाल हुआ था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सुशील की गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी व लारेंस विश्नोई से नजदीकियां थीं। सुशील इन गैंगस्टरों के साथ मिलकर विवादित प्रॉपर्टी के सौदे करने के अलावा रंगदारी के मामलों में बदमाशों व पीड़ितों के बीच मध्यस्थता करने लगा था। मॉडल टाउन का विवादित फ्लैट भी सुशील ने काला जठेड़ी के साथ मिलकर दो कारोबारी भाइयों से औने-पौने दाम में लिया था। इस फ्लैट में काला जठेड़ी का भी हिस्सा था। इसी वजह से सागर धनखड़ और काला जठेड़ी का करीबी रिश्तेदार सोनू महल इस फ्लैट में रह रहा था।
सागर हत्याकांड में नया मोड़: फ्लैट के किराए को लेकर नहीं हुई थी हत्या, सुशील पहलवान का ये राज जान पुलिस हैरान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 26 May 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन