फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3 साल के मासूम की चढ़ा दी बलि: अपनी कोख भरने के लिए तांत्रिक के कहने पर महिला ने पड़ोसी के बेटे की कर दी हत्या

Sun, 21 Mar 2021 10:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 21 Mar 2021 10:05 PM IST
सार

-गला घोंटने के बाद शव को बोरे में बंद कर दूसरे मकान की छत पर फेंका 
-पुलिस ने छानबीन के बाद महिला को किया गिरफ्तार
-महिला ने कहा बच्चा नहीं होने से तनाव में आकर दिया वारदात को अंजाम 

विज्ञापन
woman killed three years old boy in superstitious in delhi
मृत मासूम और उसके परिजन - फोटो : amar ujala

देश की राजधानी में बच्चे की चाह में एक महिला ने अंधविश्वास और तांत्रिक के चक्कर में पड़कर पड़ोसी के तीन साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला ने बच्चे के शव को बोरे में बंद कर उसे पड़ोसी की छत पर फेंक दिया। बच्चे के नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने छानबीन करने के बाद छत से बच्चे के शव को बरामद कर लिया और छानबीन कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि शादी के आठ साल होने के बाद भी महिला को कोई बच्चा नहीं है। इसके लिए उसने हरदोई में एक  तांत्रिक से मुलाकात कर उपाए पुछे। तांत्रिक ने उसे एक बच्चे की बलि देने के लिए कहा था। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर जांच में जुटी है। वहीं बच्चे के घर में घटना के बाद से कोहराम मचा हुआ है। 



जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान मूलत: गांव सुंदाबल, हरदोई, यूपी निवासी नीलम गुप्ता(25) के रूप में हुई है। वह अपने पति पंकज गुप्ता के साथ रिठाला गांव में रहती थी। शनिवार शाम को पुलिस को रिठाला गांव गली नंबर 18 में तीन साल के पीयूष गुप्ता के लापता होने की जानकारी मिली थी। उसके पिता दयाराम गुप्ता ने बताया कि पीयूष छत पर मौजूद था। वह नीचे भी नहीं आया था। पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की और छत पर छानबीन की। पुलिस को पड़ोस की छत पर एक बोरा मिला, जो दीवार से सटाकर रखा गया था।

पुलिस ने जब बोरा खोला तो उसमें पीयूष का शव मिला। उसके गर्दन पर निशान थे और होंट काले पड़ गए थे। शव मिलने के बाद वहां दहशत फैल गया। शव को कब्जे में करने के बाद पुलिस उस मकान में रहने वाले लोगों और पड़ोसियों ने पूछताछ शुरू की। जिसमें पता चला कि बच्चे को अंतिम बार पांचवीं मंजिल पर रहने वाली नीलम के साथ देखा गया था। नीलम ने पूछताछ के दौरान पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। शक होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। जिसमें उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
 

woman killed three years old boy in superstitious in delhi
तांत्रिक (सांकेतिक तस्वीर)

बच्चा नहीं होने पर ससुराल वाले देते थे ताना 
पूछताछ में नीलम ने बताया कि वर्ष 2013 में उसकी शादी पंकज से हुई थी। वह दिल्ली में सब्जी बेचता है। काफी साल तक उसे बच्चा पैदा नहीं हुआ। जिसकी वजह से ससुराल वाले उसे ताने देने लगे। वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थी। काफी इलाज करवाने के बाद भी बच्चा नहीं हुआ। चार साल पहले वह हरदोई गई थी। जहां उसने एक तांत्रिक से मुलाकात की थी। जिसने उसे अपना बच्चा पाने के लिए एक बच्चे की बलि देने का सुझाव दिया। हालांकि वहां से आने के बाद वह एक बच्चे को गोद लेना चाह रही थी। लेकिन यह संभव नहीं हो पाया। उसके बाद उसने अपने पड़ोसी के बच्चे की बलि देने का फैसला किया। वह मृत बच्चा और उसके परिवार से रोज मिलती थी।  बच्चा भी कई बार उनके घर पर आया करता था। लेकिन जब शनिवार को उसने पीयूष को छत पर अकेला देखा, तभी वह उसे अपने साथ कमरे में ले गई और पूजा करने के बाद उसका गला घोंट दिया। 

woman killed three years old boy in superstitious in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

बच्चे के बाहर नहीं निकलने पर पांचवीं मंजिल पर रहने वालों पर हुआ शक 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीयूष की तलाश के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना से पहले पीयूष छत पर था और वह बाहर नहीं निकला है। फिर कुछ ही देर में वह गायब हो गया। पड़ोस की छत पर बच्चा का शव मिलने के बाद पुलिस को पांचवीं मंजिल पर रहने वाले लोगों पर शक हुआ। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पांच मंजिला मकान में करीब 60 कमरे हैं। एक  एक घर की तलाशी ली। साथ ही पानी की टंकी की भी जांच की गई। नीलम के घर की तलाशी के दौरान पुलिस को पूजा पाठ किए जाने की साक्ष्य मिले। आस पास के लोगों से उसके बारे में पता चला कि शादी के काफी अरसे बीत जाने के बाद भी उसे बच्चा नहीं है। जिससे शक और गहरा गया। पुलिस ने पहले उसके पति से पूछताछ की गई। जिसमें पता चला कि बच्चा नहीं होने से वह काफी परेशान रहती है। पुलिस ने शक के आधार पर महिला को हिरासत में लिया। जिसने बच्चे की हत्या करने का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
woman killed three years old boy in superstitious in delhi
पीयूष - फोटो : amar ujala

बीच मिनट तक छत पर अकेला था पीयूष 
पीयूष के पिता दयाराम ने बताया कि वह मूलत: हरदोई के टुंडाबल गांव के रहने वाले हैं। वह दिल्ली में सब्जी बेचते हैं। परिवार में पत्नी चांदनी, बेटी श्रेष्टी(5), पांच महीने का अंश और पीयूष था। शनिवार सुबह में वह केशवपुरम मंडी गया हुआ था। सुबह नहाने के बाद पीयूष छत पर गया था। उसकी बहन श्रेष्टी छत पर पहुंची और उससे कहा कि मम्मी बुला रही है। यह कहकर श्रेष्टी नीचे आ गयी। करीब 20 मिनट तक पीयूष नहीं आया तो श्रेष्टी दोबारा छत पर उसे बुलाने के लिए पहुंची तो वह वहां नहीं मिला। यह बात उसने अपनी मां को बताई। फिर परिवार वाले मकान में रहने वाले लोगों और आस पास रहने वालों से पूछताछ की। परिवार वालों ने दयाराम को पीयूष के गायब होने की जानकारी दी। मंडी से वह सीधा घर पहुंचा और पीयूष को तलाश ने की कोशिश की थी। जिसके बाद पुलिस को वारदात की जानकारी दी। 

विज्ञापन
woman killed three years old boy in superstitious in delhi
परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल - फोटो : amar ujala

पीयूष की मौत से परिवार में कोहराम 
अपने लाडले की मौत के बाद परिवार में कोहराम छाया हुआ है। मां का रो-रो कर बुरा हाल है। वह हर पल अपने बच्चे को वापस लाने के लिए गुहार लगा रही है। मां कह रही है कि उसे नहीं पता था कि महिला के मन में ऐसा कुछ चल रहा है जो उसके परिवार की खुशियों को उजाड़ देगा। उसने बताया कि आस पास के गांव के होने की वजह से एक दूसरे के घर आना जाना भी था। उसने कभी सपने में भी ऐसी घटना की कल्पना नहीं की थी। बहन भी अपने भाई के शव को देखकर खुद को रोक नहीं पाई और उसे गले लगाकर फफक-फफक कर रोने लगी। दयाराम बताते है कि भाई बहन में काफी प्यार था। दोनों हर वक्त एक साथ ही गुजारते थे। पीयूष के छत से नीचे नहीं आने पर वह भागकर उसे लेने के लिए गई थी लेकिन उसे वहां न पाकर वह तुरंत मां को आकर इसकी जानकारी दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed