फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन है 22 साल की दिशा रवि जो टूलकिट मामले में हुई गिरफ्तार, केजरीवाल से लेकर प्रियंका तक उठा रहे सवाल

Mon, 15 Feb 2021 10:26 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 15 Feb 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
who is disha ravi arrested in toolkit case of greta thunberg farmers protest kejriwal to chidambaram all questioning delhi police for arrest
जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि - फोटो : Social Media

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी ‘टूलकिट’ सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में रविवार को पहली गिरफ्तारी हुई। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने शनिवार को इसमें संलिप्तता के आरोप में कर्नाटक के बंगलूरू से 21 वर्षीय पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि को गिरफ्तार किया है। उसे रविवार को अदालत में पेश करने के बाद 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। उन पर पर्यावरण परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग द्वारा साझा की गई टूलकिट को एडिट करने और बाद में आगे बढ़ाने का आरोप है। अब दिशा की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से लेकर तमाम विपक्षी नेता दिशा की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। जानिए कौन हैं दिशा रवि और सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी का विरोध क्यों हो रहा है...

who is disha ravi arrested in toolkit case of greta thunberg farmers protest kejriwal to chidambaram all questioning delhi police for arrest
दिशा रवि (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कोर्ट में रो पड़ी दिशा
पटियाला हाउस कोर्ट कॉम्प्लेक्स के ड्यूटी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट देव सरोहा ने दिशा रवि से पूछताछ के लिए पांच दिन की पुलिस हिरासत की अनुमति दी। हालांकि पुलिस ने सात दिन की हिरासत की मांग की थी। उसका कहना था कि केंद्र सरकार के खिलाफ व्यापक साजिश की जांच के लिए हिरासत में पूछताछ जरूरी है। साथ ही इसमें खालिस्तान से जुड़े लोगों का हाथ होने का भी शक है। दिशा रवि कोर्ट रूम में रो पड़ी और जज से कहा कि उसने केवल दो लाइनें एडिट की थीं और वह किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करना चाहती थी। 

who is disha ravi arrested in toolkit case of greta thunberg farmers protest kejriwal to chidambaram all questioning delhi police for arrest
दिशा रवि - फोटो : अमर उजाला

कौन है दिशा रवि
नार्थ बंगलुरु के सोलादेवना हल्ली इलाके की रहने वाली व जलवायु कार्यकर्ता दिशा ने माउंट कैमेल कॉलेज से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन स्नातक की डिग्री हासिल की है। इस समय वह गुड माइल्क कंपनी के साथ जुड़ी हुई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तारी के समय वह अपने घर में की काम कर रही थी। दिशा रवि के पिता मैसूर में एक एथलेटिक कोच है। मां एक गृहिणी हैं। दिल्ली पुलिस ने दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर बंगलुरु पुलिस को जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
who is disha ravi arrested in toolkit case of greta thunberg farmers protest kejriwal to chidambaram all questioning delhi police for arrest
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
टूलकिट में क्या था
टूलकिट में बताया गया था किसान आंदोलन में सोशल मीडिया पर समर्थन कैसे जुटाए जाएं। हैशटैग का इस्तेमाल किस तरह से किया जाए और प्रदर्शन के दौरान क्या किया जाए और क्या नहीं, सब जानकारी इसमें मौजूद थी। तीन फरवरी को एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने किसानों का समर्थन करते हुए इस टूल किट को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। बाद में इस टूलकिट को सोशल मीडिया ने प्रतिबंधित कर उसे डिलीट कर दिया था। 
विज्ञापन
who is disha ravi arrested in toolkit case of greta thunberg farmers protest kejriwal to chidambaram all questioning delhi police for arrest
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
क्या बोले केजरीवाल
केजरीवाल ने दिशा की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि 21 साल की दिशा की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला है। हमारे किसानों का समर्थन कोई अपराध नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed