फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्बरता का तस्वीरें: पुलिसकर्मी ने पार की क्रूरता की हदें, कुत्ते पर बेहरमी से डंडे बरसाए, अधिकारियों ने दी यह सफाई

Wed, 12 Jan 2022 08:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 Jan 2022 08:56 AM IST
video viral ASI brutally beat up stray dog ASI posted at Jaffrabad police station see photos
ASI brutally beat up stray dog - फोटो : सोशल मीडिया
देश की राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाली खबर सामने आई। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक आवारा कुत्ते पर पुलिसकर्मी द्वारा बेरहमी से डंडे बरसाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में वर्दी पहने दिल्ली पुलिस के एएसआई एक कुत्ते को मारते दिख रहे हैं। एक एनीमल लवर ने  ट्विटर पर वीडियो डालकर पुलिसकर्मी को क्रूर बताया। वहीं वीडियो वायरल होने का मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया तो वह उसके बचाव में उतर आए। उनका कहना है कि सब आत्मरक्षा में हुआ। डंडा मारने से पहले कुत्ते ने पुलिसकर्मी की टांग में काट लिया था। इसके बाद ही उसने कुत्ते को डंडा मारा। कुत्ते के काटने की वजह से पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां उसका इलाज हुआ। यही कुत्ता इलाके के कई लोगों को पहले भी काट चुका था। जानकारी के अनुसार, सोमवार दिन में ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो गया।
video viral ASI brutally beat up stray dog ASI posted at Jaffrabad police station see photos
ASI brutally beat up stray dog - फोटो : सोशल मीडिया
ट्वीट करने वाले शख्स ने वीडियो शेयर करते हुए उस पर लिखा कि महज घूरने भर की वजह से जाफराबाद थाने के एएसआई रविंदर ने कुत्ते पर बेरहमी से हमला कर दिया। इसके अलावा दूसरे वीडियो में कुत्ता खून से लथपथ है और चलने में भी असमर्थ दिख रहा है। 
video viral ASI brutally beat up stray dog ASI posted at Jaffrabad police station see photos
ASI brutally beat up stray dog - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो खूब शेयर हुआ और लोगों ने कुत्ते को मारने वाले एएसआई की आलोचना की। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस के संज्ञान में मामला आया तो वह उसके बचाव में उतर आए।
विज्ञापन
video viral ASI brutally beat up stray dog ASI posted at Jaffrabad police station see photos
ASI brutally beat up stray dog - फोटो : सोशल मीडिया
अधिकारियों ने बताया कि एएसआई रविंदर (56) गली नंबर-44 में गश्त पर थे। इसी दौरान आवारा कुत्ते ने उनकी टांग में काट लिया। इसके बाद उन्होंने बचाव में डंडे से कुत्ते को मारा।
video viral ASI brutally beat up stray dog ASI posted at Jaffrabad police station see photos
ASI brutally beat up stray dog - फोटो : सोशल मीडिया
गली में कुत्ता पहले भी कई लोगों को काट चुका था। कुछ दिनों पूर्व कुत्ते ने दो नौजवानों को काटा था। एक महिला ने उनको बचाया था। इसके लिए पुलिस की ओर से महिला को बुलाकर उसे सम्मानित भी किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed