{"_id":"60d1e8402cd68771c344db17","slug":"up-conversion-case-maulana-umar-wife-says-no-link-with-pakistan-and-isi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण मामला: मेरे पति गुनाहगार तो सजा दें, नहीं तो रिहा करें, मौलाना उमर की पत्नी बोली-पाकिस्तान और आईएसआई से...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण मामला: मेरे पति गुनाहगार तो सजा दें, नहीं तो रिहा करें, मौलाना उमर की पत्नी बोली-पाकिस्तान और आईएसआई से...
Tue, 22 Jun 2021 08:56 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 22 Jun 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
up conversion case
- फोटो : अमर उजाला।
धर्मांतरण के मामले में यूपी पुलिस की एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए मौलाना उमर गौतम की पत्नी रजिया उमर ने अपने पति को बेकसूर बताया है। उनका कहना है कि पुलिस के पास उनके पति के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। जानबूझकर उनको फंसाया जा रहा है। अदालत पर उनको पूरा भरोसा है। यदि उनके पति के खिलाफ सबूत मिले तो उनको सजा जरूर दी जाए। उनके पति ने किसी को धर्म परिवर्तन के लिए नहीं कहा। ज्यादातर लोग शादी करने के लिए अपना धर्म बदलते हैं। मौलाना की संस्था इस्लामिक दावाह सेंटर (आईडीसी) कानूनी प्रक्रिया के बाद ही ऐसे लोगों की मदद करती है। रजिया ने आरोप लगाया कि उनके पति को धोखे से मसूरी बुलाकर गिरफ्तार किया गया है। उनके पति ने आज तक कानून के बाहर कुछ भी नहीं किया है। उमर गौतम की पत्नी रजिया ने आरोप लगाया कि पूरा मामला डासना स्थित देवी मंदिर के पुजारी स्वामी नरसिंहानंद सरस्वती से शुरू हुआ। दरअसल इस्लाम धर्म स्वीकार करने वाला नागपुर का युवक विपुल विजयवर्गीय अपने साले मोहम्मद कासिफ के साथ स्वामी के पास पहुंचा था। इन्होंने स्वामी को समझाकर इस्लाम को बुरा न कहने के लिए कहा था।
मौलाना के घर के बाहर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रजिया का आरोप है कि उसके बाद ही यूपी पुलिस एक्टिव हुई। बृहस्पतिवार को पूछताछ के बहाने पहले उमर गौतम को मसूरी थाने बुलाया गया। वहां देर रात को उनका मोबाइल जमाकर छोड़ दिया गया। बाद में बुलाने पर दोबारा आने के लिए कहा गया। शनिवार को उमर से पासपोर्ट, अकाउंट की डिटेल व पासबुक मंगाई गई। इसके बाद परिवार को बिना सूचना दिए उनको लखनऊ ले जाया गया।
मुफ्ती जहांगीर आलम और उमर गौतम
- फोटो : सोशल मीडिया
रजिया ने बताया कि विपुल व कासिफ से मौलाना उमर का कोई लेना देना नहीं था। विजय फरीदाबाद में उमर के एक कार्यक्रम में बस आया था। रजिया का कहना है कि न तो उनका पाकिस्तान और न ही आईएसआई से कोई लिंक है। मौलाना को बस पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंची दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रजिया ने एक हजार लोगों के धर्म परिवर्तन करवाने की बात से भी इनकार किया। उनका कहना था कि इस्लाम धर्म करने के लिए किसी से जबरदस्ती नहीं की जाती। लोग अपनी मर्जी से इस्लाम कबूल करते हैं। इनमें बड़ी संख्या शादी के लिए धर्म बदलने वाले लड़के-लड़कियों की होती है। मौलाना के बैंक खातों व आईडीसी के खातों से इसका पता चल जाएगा कि उनकी विदेशी फंडिंग हुई या नहीं।
विज्ञापन
up conversion case
- फोटो : अमर उजाला।
कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आईडीसी जारी करता है मुस्लिम होने का प्रमाण पत्र...
आईडीसी के साथ जुड़े एक शख्स ने बताया कि आईडीसी किसी को इस्लाम धर्म स्वीकार करवाने के लिए फोर्स नहीं करती है। जो लोग अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म स्वीकार करते हैं, आईडीसी उनको मुस्लिम समाज में मान्यता दिलवाने के लिए एक सर्टिफिकेट जारी करती है। लेकिन इससे पूर्व इस्लाम धर्म स्वीकार करने वालों को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कहा जाता है।
आईडीसी के साथ जुड़े एक शख्स ने बताया कि आईडीसी किसी को इस्लाम धर्म स्वीकार करवाने के लिए फोर्स नहीं करती है। जो लोग अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म स्वीकार करते हैं, आईडीसी उनको मुस्लिम समाज में मान्यता दिलवाने के लिए एक सर्टिफिकेट जारी करती है। लेकिन इससे पूर्व इस्लाम धर्म स्वीकार करने वालों को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कहा जाता है।