सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश के साथ-साथ राजधानी के लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। दिल्ली में आज से पार्क खुलने पर बड़ी संख्या में लोग वहां घूमने और योग अभ्यास करने पहुंचे। इसके साथ ही एनसीआर में भी कई जगहों पर योग दिवस को लेकर उत्साह देखा गया। वहीं, कुछ लोगों ने कोरोना के मौजूदा हालात को देखते हुए इस बार घरों के अंदर ही योग दिवस मनाया।
वहीं, दिल्ली पुलिस ने विभिन्न इकाइयों में तैनात अपने कर्मियों के लिए विशेष योग सत्र का आयोजन किया। दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने अपने घर पर दैनिक योग किया और पत्नी के साथ योग आसन करते हुए फोटो को अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया। पुलिस आयुक्त ने अपने ट्वीट में लिखा कि मैने अपना दैनिक योग आज सुबह घर पर किया। मेरी पत्नी भी योग दिवस मनाने के लिए मेरे साथ शामिल हुई। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने घरों पर योग किया। यहां देखें दिल्ली में कैसे मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-
2 of 8
साउथ दिल्ली में अपने घर में योग करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में स्वयं को सुरक्षित करते हुए सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों ने सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में हिस्सा लिया। इसके तहत ज्यादातर लोगों ने अपने घरों में ही योग किया।
3 of 8
नए योगा केंद्र की शुरूआत करते मुख्यमंत्री केजरीवाल
- फोटो : @Arvindkejriwal
सोमवार सुबह मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट किया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आइए संकल्प लें योग और मेडिटेशन को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का। महामारी के इस मुश्किल वक्त में अपना ध्यान रखें, स्वस्थ रहें। इसके साथ ही दिल्ली में योग और मेडिटेशन को घर-घर तक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ आज नए योगा केंद्र की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि महामारी के इस दौर में बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग बेहद जरूरी है।
4 of 8
फरीदाबाद में योग दिवस
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सेक्टर 12 खेल परिसर में जिला स्तरीय योग शिविर में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने योग किया। इस दौरान उनके साथ अन्य विधायक भी शामिल रहे।
5 of 8
भाजपा इंदिरापुरम मण्डल की तरफ से आयोजित शिविर
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा इंदिरापुरम मण्डल की तरफ से आयोजित शिविर में आज सुबह केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह व स्थानीय सांसद ने योग किया।