फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नया मोड़: आरोपी हरमीत ने फेसबुक पर कबूला त्रिलोचन सिंह का कत्ल, अपना सुसाइड नोट भी डाला, पुलिस ने दिया यह तर्क

Mon, 13 Sep 2021 11:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 Sep 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
trilochan singh wazir murder case Accused Harmeet confessed to killing Tarlochan Singh on Facebook
trilochan singh wazir murder case - फोटो : अमर उजाला
नेशनल कांफ्रेंस के नेता त्रिलोचन सिंह की हत्या में एक नया मोड़ आया है। हत्या के एक आरोपी हरमीत सिंह के फेसबुक प्रोफाइल पर एक कथित सुसाइड नोट अपलोड हुआ है। जिसमें उसने हत्या करने के कारणों और खुद को इसके लिए जिम्मेदार बताकर सुसाइड करने की बात लिखी है। पांच पेज के नोट में हरमीत ने दावा किया है कि त्रिलोचन सिंह की हत्या उसने की है न कि हरप्रीत सिंह ने। नोट को लिखने के बाद उस पर अंगूठे के निशान लगाए है। दूसरी तरफ आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की कई टीमें जम्मू व दिल्ली में दबिश दे रही हैं। हर टीम को अलग-अलग काम बांटा हुआ है। हरमीत ने कथित सुसाइड नोट में कहा  है कि त्रिलोचन सिंह उसकी हत्या करवाना चाहता था। इस बात को सुनकर उसकी त्रिलोचन सिंह से कहासुनी हुई और उसने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों का कहना है कि पुलिस इस कबूलनामे की प्रमाणिकता की जांच की रही है। अभी इस संबंध में कुछ कहना जल्दबाजी होगी।


 
trilochan singh wazir murder case Accused Harmeet confessed to killing Tarlochan Singh on Facebook
त्रिलोचन सिंह वजीर(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस तकनीकी जांच कर इस बात का पता लगा रही है कि प्रोफाइल हरमीत का है या नहीं। उसने कबूलनामे में जो बातें लिखी है, उन तथ्यों की पुलिस जांच कर रही है। अभी तक की जांच में पुलिस को पता चला है कि हरमीत सिंह के फेसबुक प्रोफाइल पर ये पेज सुबह 4 बजकर पांच मिनट से 4 बजकर 11 मिनट के दौरान अपलोड किए गए हैं। यह पेज जम्मू में अपलोड किए गए हैं। 
 
trilochan singh wazir murder case Accused Harmeet confessed to killing Tarlochan Singh on Facebook
त्रिलोचन सिंह हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारी का कहना है कि अपलोड पांच पेज का नोट सच में हरमीत सिंह का सुसाइड नोट है या फिर पुलिस जांच को भटकाने की कोशिश की जा रही है। इसको ध्यान में रखकर क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही असलियत सामने आएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
trilochan singh wazir murder case Accused Harmeet confessed to killing Tarlochan Singh on Facebook
त्रिलोचन सिंह वजीर(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
परिवार के दो सदस्यों से पुलिस ने की पूछताछ
क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक जम्मू में पुलिस टीम ने हरप्रीत और हरमीत के परिवार के दो सदस्यों से पूछताछ की है। इसके साथ टीम जम्मू में आरोपियों के ठिकाने पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि पुलिस की टीम जम्मू और अमृतसर में दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
trilochan singh wazir murder case Accused Harmeet confessed to killing Tarlochan Singh on Facebook
त्रिलोचन सिंह हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर अपलोड सुसाइड नोट में आरोपी ने पंजाब में होने की बात कही है। इसको देखते हुए पुलिस आरोपियों के फोन की लोकेशन पर नजर बनाए हुए है। हालांकि दोनों आरोपियों ने दिल्ली में ही अपना फोन बंद कर दिया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed