{"_id":"60c9cbc88ebc3e34227a771c","slug":"three-and-a-half-year-old-vanya-sharma-made-asia-record-by-doing-yoga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमाल: योग में तीन साल की वान्या का जलवा, आसन देख दांतों तले अंगुलियां दबा लेते हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमाल: योग में तीन साल की वान्या का जलवा, आसन देख दांतों तले अंगुलियां दबा लेते हैं लोग
Wed, 16 Jun 2021 03:30 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 16 Jun 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
vanya sharma
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आने ही वाला है। बच्चे हों या बड़े सब इसकी तैयारी में लगे हैं। ऐसे में दिल्ली की एक छोटी सी बच्ची ने योग में भारतवर्ष का नाम रोशन किया है। पश्चिम विहार में रहने वाली वान्या शर्मा ने केवल 3 साल और 5 महीने की छोटी सी उम्र में अपने योग आसनों के जरिए एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वान्या शर्मा ने 3 वर्ष 4 महीने और 29 दिन की उम्र में योग करके इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड व 3 वर्ष 5 महीने और 7 दिन में एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। ऐसा करके वान्या ने दिखा दिया है कि व्यक्ति के अंदर यदि कुछ करने का जज्बा हो तो उसकी उम्र ज्यादा मायने नहीं रखती। अभी तक एशिया में इतनी छोटी उम्र के किसी बच्चे ने ऐसा कमाल नहीं किया है।
vanya sharma
- फोटो : अमर उजाला।
योग गुरु और वान्या के पिता हेमंत शर्मा ने बताया कि वान्या जब 2 वर्ष की थी वह तब से योग कर रही हैं। वह कठिन से कठिन आसनों को आसानी से कर लेती है।
वान्या शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
अकर्ण धनुर आसन, भुजंग आसन, सेतुबंध आसन, त्रिकोण आसन जैसे अनगिनत ऐसे कठिन आसन वह बड़ी आसानी से कर लेती हैं। जिन्हें कड़े अभ्यास के बाद भी आम लोगों के लिए कर पाना आसान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
वान्या शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
वान्या ने इसी महीने 7 जून को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इसका सर्टिफिकेट उन्हें मंगलवार को मिला है। आज वान्या कुल 3 वर्ष 5 महीने 16 दिन की हैं। लेकिन अपनी उम्र के दूसरे बच्चों के लिहाज से उनका बौद्धिक स्तर प्रबल है।
विज्ञापन
वान्या शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
अपने देश का नाम रोशन करके वह बेहद खुश हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड करके लोगों से कहा है कि जो फिट है वही हिट है।