फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सागर हत्याकांड में नया खुलासा: सुशील पहलवान के कत्ल की रची गई थी साजिश, पुलिस को मिले चौंकाने वाले सबूत

Wed, 16 Jun 2021 08:38 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Jun 2021 08:38 AM IST
विज्ञापन
New revealing in wrestler Sagar murder case conspiracy was being hatched to kill Sushil Pehelwan at Chhatrasal Stadium
सुशील कुमार
पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में नया खुलासा सामने आया है। छत्रसाल स्टेडियम में ओलंपियन सुशील कुमार की हत्या की साजिश रची जा रही थी। इसकी भनक सुशील कुमार को लग गई थी। पुलिस की जांच में सुशील कुमार की हत्या की साजिश रचने से संबंधित तथ्य सामने आ रहे हैं। दूसरी तरफ गिरफ्तार पहलवान अनिरूद्ध के कब्जे से उसका मोबाइल व कपड़े बरामद हो गए हैं। आरोपी ने अपने कपड़े धो दिए थे। चार दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने अनिरूद्ध को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच में ये बात सामने आ रही है कि छत्रसाल स्टेडियम में सुशील की हत्या की साजिश रची जा रही थी। इसकी भनक सुशील कुमार को लग गई थी। इस कारण वारदात वाले दिन यानि चार मई की सुबह सुशील कुमार ने कई पहलवानों को स्टेडियम से भगाया था। इसमें रविन्द्र भिड्डा भी शामिल था। इनको भगाते समय सुशील ने कहा था कि वह उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं और सोनू महाल के लिए फिल्डिंग कर उसे मारना चाहते हो। 
New revealing in wrestler Sagar murder case conspiracy was being hatched to kill Sushil Pehelwan at Chhatrasal Stadium
सुशील कुमार
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बाबत हत्या करने की बात को लेकर कुछ और तथ्य मिले हैं। पुलिस गिरफ्तार पहलवान अनिरूद्ध को मोबाइल आदि की बरामदगी के लिए जम्मू ले गई थी। मगर उसके वारदात वाले दिन पहने कपड़े और मोबाइल हरियाणा में उसके घर से बरामद हुए हैं। 
 
New revealing in wrestler Sagar murder case conspiracy was being hatched to kill Sushil Pehelwan at Chhatrasal Stadium
sushil kumar arrested - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल में किसी तरह की वीडियो नहीं मिली है। आरोपी ने अपने कपड़े धो दिए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल व कपड़ों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
New revealing in wrestler Sagar murder case conspiracy was being hatched to kill Sushil Pehelwan at Chhatrasal Stadium
sushil kumar arrested - फोटो : अमर उजाला
अनिरूद्ध ने बताया कि मौके पर तीन से चार लोगों ने अपने मोबाइल से वारदात की वीडियो बनाई थी। मगर पुलिस को अभी तक प्रिंस के मोबाइल से ही वीडियो मिली है। 
 
विज्ञापन
New revealing in wrestler Sagar murder case conspiracy was being hatched to kill Sushil Pehelwan at Chhatrasal Stadium
sushil kumar arrested - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में पुलिस जल्द से जल्द अन्य आरोपियों को पकड़कर उनके मोबाइल से वीडियो बरामद करने का प्रयास कर रही है, ताकि सुशील के खिलाफ सबूत एकत्रित किए जा सकें। अभी तक आठ से ज्यादा आरोपी फरार हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed