{"_id":"616653b48ebc3ee1d2367c9f","slug":"terrorist-mohammad-ashraf-has-made-many-youths-jihadi-in-the-name-of-religion-pakistan-sent-for-terrorist-training","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Terror Mastermind Arrested: मौलवी बन घरों में घुसता था अशरफ, धर्म के नाम पर युवाओं को बनाया जिहादी, भेज देता था पाकिस्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Terror Mastermind Arrested: मौलवी बन घरों में घुसता था अशरफ, धर्म के नाम पर युवाओं को बनाया जिहादी, भेज देता था पाकिस्तान
Wed, 13 Oct 2021 10:48 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:48 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मी नगर दिल्ली से गिरफ्तार आतंकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली समेत देश के कई शहरों में आतंकी हमले की साजिश रच रहे आतंकी मोहम्मद अशरफ न केवल देश में आतंकी वारदातों को अंजाम दे रहा था तबकि वह धर्म के नाम पर भारतीय युवाओं को जिहादी बना रहा था। वह पीर मौलवी बनकर घर में घुसता था। बताया जा रहा है कि वह भारत के दर्जनों युवकों को जेहादी बना चुका है। ये भी कहा जा रहा है कि आतंकी ट्रेनिंग के लिए काफी युवाओं को पाकिस्तान भेज चुका है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसने पीर मौलवी का चौला ओढ़ा हुआ था। वह कुरान की आयतें पढ़ता था और लोगों को इलाज करने का दावा करता था। उसने युवकों को जेहादी बनाने के लिए जादू-टोना का काम भी सीखा था। मोहम्मद अशरफ पीर मौलवी बनकर इलाज करने के बहाने घर में घुसता था। ये अंधविश्वास का फायदा उठाकर इलाज करने का दावी भी करता था।
आतंकी मोहम्मद अशरफ
- फोटो : पीटीआई
घर में घुसने के बाद ये जान-पहचान बनाकर दोस्ती गांठता था। इसके बाद ये घर में मौजूद युवाओं को धर्म के नाम पर जेहादी बनाने के लिए उकसाता था। ये युवकों से कहता था कि सब को इस्लाम धर्म में शामिल करना है।
आतंकी मोहम्मद अशरफ
- फोटो : पीटीआई
स्पेशल सेल इस बात की जांच कर रही है कि ये अभी तक कितने युवकों को जेहादी बना चुका है और कितने युवकों को आतंकी ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान भेज चुका है। आरोपी ने पूछताछ में ये भी खुलासा किया है कि वह धर्म को आगे बढ़ाने के लिए पैसे वाले लोगों से चंदा भी लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी मोहम्मद अशरफ
- फोटो : पीटीआई
उस पैसे का ये स्लीपर सेल के आने वाले कामों में खर्च करता था। इसने काफी लोगों से चंदा लिया है। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जेहादी बनाने व अपनी पहचान छिपाने के लिए ये एक जगह पर ज्यादा दिन नहीं रहता था। ये जल्दी-जल्दी अपने ठिकाने बदल देता था।
विज्ञापन
संदिग्ध आतंकी
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2013 में बनवाया था पासपोर्ट
मोहम्मद अशरफ ने वर्ष 2013 में अपना पासपोर्ट बनवाया था। पासपोर्ट में उसने शास्त्री नगर, दिल्ली का पता दे रखा है। आरोपी ने अपना राशनकार्ड बनाने से लेकर सभी जरूरी दस्तावेज बनवा रखे थे।
मोहम्मद अशरफ ने वर्ष 2013 में अपना पासपोर्ट बनवाया था। पासपोर्ट में उसने शास्त्री नगर, दिल्ली का पता दे रखा है। आरोपी ने अपना राशनकार्ड बनाने से लेकर सभी जरूरी दस्तावेज बनवा रखे थे।