{"_id":"61665bbe8ebc3e6299338cba","slug":"mohammad-ashraf-used-to-get-more-money-for-jammu-and-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Terrorist Arrest: 30 से ज्यादा बार कश्मीर का दौरा, सेना की निगरानी और जिहादी बनाने की ट्रेनिंग, हैरान कर रही हर करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Terrorist Arrest: 30 से ज्यादा बार कश्मीर का दौरा, सेना की निगरानी और जिहादी बनाने की ट्रेनिंग, हैरान कर रही हर करतूत
Wed, 13 Oct 2021 09:59 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 13 Oct 2021 09:59 AM IST
विज्ञापन
Mohammad Ashraf
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के लक्ष्मी नगर से सोमवार रात को पाकिस्तान आतंकी को गिरफ्तार कर देश में बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है। गिरफ्तार आतंकी मोहम्मद अशरफ उर्फ अली अहमद नूरी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर दिल्ली समेत देश के कई शहरों में त्योहारी सीजन में आतंकी हमला करना चाहता था। ये यहां स्लीपर सेल का मुखिया बना हुआ था। आतंकी करीब 17 वर्ष से फर्जी आईडी से भारत में रह रहा था। ये जम्मू कश्मीर समेत देश में पिछले दिनों हुए आतंकी हमले में शामिल रहा है। आतंकी ने पाकिस्तान में छह महीने की आतंकी ट्रेनिंग ली थी। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना की निगरानी में इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है। स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाह ने बताया कि स्पेशल सेल को करीब दो महीने पहले एक पाकिस्तानी नागरिक के नेतृत्व में एक सक्रिय स्लीपर सेल के बारे में जानकारी मिली थी।
आतंकी मोहम्मद अशरफ
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली: हाईकोर्ट बम धमाकों में शामिल था अशरफ
गिरफ्तार आतंकी मोहम्मद अशरफ देश में पिछले सालों में हुई आतंकी वारदातों में शामिल रहा है। मोहम्मद अशरफ वर्ष 2011 में दिल्ली हाईकोर्ट के सामने हुए बम धमाकों में वह शामिल रहा है। उसने दिल्ली हाईकोर्ट की कई बार रैकी की थी। वह पूर्वी दिल्ली से दिल्ली हाईकोर्ट गया था। आतंकी ने पूछताछ में ये भी खुलासा किया है कि जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने उसके सामने सेना के कई जवानों को अपहरण कर लिया था। कुछ समय बंधक बनाकर रखने के बाद उनकी गला रेतकर हत्या कर दी थी।

हैंडलर नासिर के कहने पर जम्मू कश्मीर में जाकर करता था सेना की मूवमेंट की निगरानी
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह भारत में कहीं भी तभी जाता था जब पाकिस्तान में बैठा उसका हैंडलर उसे निर्देश देता था। पाकिस्तान हैंडलर के कहने पर ही वह जम्मू कश्मीर जाता था और वहां आतंकियों से मिलता था। हैंडलर नासिर के कहने पर वह जम्मू कश्मीर जाता था और वहां पर सेना की मूवमेंट आदि की निगरानी करता था। सेना की वीडियो बनाकर व अन्य खुफिया जानकारी देता था। इस जानकारी के आधार पर जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले होते थे। उसने सेना की अनेकों बार खुफिया जानकारी हैंडलर नासिर को दी है।

DCP Special Cell Pramod Kushwaha
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर 30 से ज्यादा बार जा चुका है
मोहम्मद अशरफ को हैंडलर उसके काम के हिसाब से पैसा देता था। वह भारत से जब भी कोई सूचना भेजता था तभी इसे पैसे मिलते थे। जम्मू कश्मीर जाने के लिए उसे ज्यादा पैसे मिलते थे। वह हैंडलर के कहने पर ही जम्मू कश्मीर जाता था और वहां से सूचनाएं हैंडलर को भेजता था। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि ये 30 बार से ज्यादा जम्मू कश्मीर जा चुका है।
मोहम्मद अशरफ को हैंडलर उसके काम के हिसाब से पैसा देता था। वह भारत से जब भी कोई सूचना भेजता था तभी इसे पैसे मिलते थे। जम्मू कश्मीर जाने के लिए उसे ज्यादा पैसे मिलते थे। वह हैंडलर के कहने पर ही जम्मू कश्मीर जाता था और वहां से सूचनाएं हैंडलर को भेजता था। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि ये 30 बार से ज्यादा जम्मू कश्मीर जा चुका है।
विज्ञापन
आतंकी मोहम्मद अशरफ
- फोटो : पीटीआई
धर्म के नाम पर कई युवाओं को बना चुका है जिहादी
बताया जा रहा है कि वह भारत के दर्जनों युवकों को जिहादी बना चुका है। ये भी कहा जा रहा है कि आतंकी ट्रेनिंग के लिए काफी युवाओं को पाकिस्तान भेज चुका है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसने पीर मौलवी का चोला ओढ़ा हुआ था। वह कुरान की आयतें पढ़ता था और लोगों को इलाज करने का दावा करता था। उसने युवकों को जिहादी बनाने के लिए जादू-टोना का काम भी सीखा था।