फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा: जम्मू में नौकरी के बहाने रैकी, फिर बम धमाका, लगातार सामने आ रहीं आतंकी अशरफ की करतूतें

Mon, 18 Oct 2021 09:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 18 Oct 2021 09:50 AM IST
विज्ञापन
Terrorist Mohammad Ashraf case Pakistani terrorist Ashraf did a job in a hotel for reckon in Jammu
मोहम्मद अशरफ - फोटो : पीटीआई/एएनआई
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में मौजूद पाकिस्तान आतंकी मोहम्मद अशरफ ने जम्मू में रैकी के लिए वहां होटल में नौकरी की थी। इसने जम्मू बस स्टैंड पर स्थित जय ज्वाला होटल में नौकरी की थी। नौकरी करते हुए इसने जम्मू बस स्टैंड की रैकी कर ली थी। दूसरी तरफ पाकिस्तान आतंकी की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान उच्चायोग को पत्र लिखा है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसने जय ज्वाला होटल में कई महीने नौकरी की थी। नौकरी करने के दौरान ही रैकी कर ली थी। इस दौरान इसके पास दो पाकिस्तानी युवक आए और इसको बम दिया। इसने बम को जम्मू बस स्टैंड पर लगा दिया था। वर्ष 2009 में हुए इस बम धमाके में तीन लोगों की जान गई थी। इसके बाद ये होटल के मालिक से ये कहकर नौकरी छोड़ दी थी कि उसे पुलिस की मुस्तैदी बढ़ने से डर लगता है।
Terrorist Mohammad Ashraf case Pakistani terrorist Ashraf did a job in a hotel for reckon in Jammu
आतंकी मोहम्मद अशरफ - फोटो : पीटीआई
आरोपी ने होटल में नौकरी पाते वक्त खुद को कटिहार, बिहार का निवासी बताया था। पुलिस ने होटल के मालिक की पहचान कर ली है। आतंकी ने होटल मालिक की पहचान कर ली है। 
Terrorist Mohammad Ashraf case Pakistani terrorist Ashraf did a job in a hotel for reckon in Jammu
आतंकी मोहम्मद अशरफ - फोटो : पीटीआई
दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान उच्चायोग को शुक्रवार को पत्र लिखा है। दिल्ली पुलिस ने पत्र में लिखा है कि पाकिस्तान नागरिक गिरफ्तार हुआ है। उसके पास से विस्फोटक व हथियार बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने उच्चायोग को पाकिस्तान में रहने वाले इसके परिजनों को सूचना देने को कहा है। हालांकि रविवार तक दिल्ली पुलिस को कोई जवाब नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Terrorist Mohammad Ashraf case Pakistani terrorist Ashraf did a job in a hotel for reckon in Jammu
आतंकी मोहम्मद अशरफ गिरफ्तार - फोटो : एएनआई
दिल्ली पुलिस की टीमें चार जगह दे रही हैं दबिश
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्पेशल सेल की टीमें चार जगह जम्मू, कटिहार- बिहार, कोलकाता और अजमेर में दबिश दे रही है। इन जगहों पर जो लोग मो. अशरफ के संपर्क में थे उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Terrorist Mohammad Ashraf case Pakistani terrorist Ashraf did a job in a hotel for reckon in Jammu
आतंकी मोहम्मद अशरफ - फोटो : एएनआई
कटिहार, बिहार के जिस प्रधान ने इसका निवास प्रमाण पत्र बनाया था वह प्रधान वहां चुनाव लड़ रहा है। स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रधान को जल्द ही पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed