बहुचर्चित श्रद्धा वाकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला(28) की 20 से ज्यादा गर्लफ्रेंड थीं। ये सभी बंबल डेटिंग एप से बनी थीं। इनमें से ज्यादातर गर्लफ्रेंड उसके घर आ चुकी हैं। इनमें से ज्यादातर गर्लफ्रेंड से उसके नजदीकी संबंध बन गए थे।
2 of 6
आरोपी आफताब
- फोटो : अमर उजाला
ये खुलासा आफताब पूनावाला ने दक्षिण जिले की महरौली पुलिस की पूछताछ में किया है। दक्षिण जिला पुलिस ने डेटिंग एप बंबल को पत्र लिख दिया है और मैसेज भी किया है। पुलिस ने एप से सभी गर्लफ्रेंड की जानकारी मांगी है। दक्षिण जिला पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन सभी लड़कियों को जल्दी बुलाकर उनसे पूछताछ की जा सकती है।
3 of 6
आरोपी आफताब ने किये कई खुलासे
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आफताब की श्रद्धा से बंबल एप के जरिए ही दोस्ती हुई थी। इस समय श्रद्धा कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। उस समय आरोपी कॉल सेंटर में नौकरी करता था। आरोपी आफताब नया सिम लेकर एप पर एकाउंट बनाता और फिर युवतियों से दोस्ती करता था।
4 of 6
हत्यारोपी आफताब और मृतका श्रद्धा (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
हर युवती से दोस्ती करने के लिए वह अलग मोबाइल सिम का इस्तेमाल करता था। एक युवती से दोस्ती करने के लिए वह एक ही सिम इस्तेमाल करता था। हर सिम को वह अपने नाम से लेता था। कई सिम उसने दिल्ली से लिए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह वह 20 से ज्यादा युवतियों से दोस्ती कर चुका है। इनमें से ज्यादातर युवतियां उसके घर चुकी है।
5 of 6
मृतका श्रद्धा
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा की हत्या करने के बाद आरोपी आफताब ने अपना मोबाइल हैंडसैट ओएलएक्स पर बेच दिया था और सिम को तोड़कर फेंक दिया था। आरोपी ने फिर दिल्ली से उसी नंबर का दूसरा सिम लिया था। दिल्ली में उसने मोबाइल हैंडसैट नया खरीदा था।