फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rinku Sharma Murder Case: हनुमान चालीसा पढ़वाता था रिंकू, इस वजह से बढ़ती गई रंजिश

Sat, 13 Feb 2021 02:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 13 Feb 2021 02:32 PM IST
विज्ञापन
Rinku Sharma Murder Case News: Rinku Sharma Hanuman Chalisa Ram mandir construction accused family had differences with deceased
रिंकू शर्मा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मंगोलपुरी में बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या की जांच अपराध शाखा को सौंपी गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई है। आपको बता दें कि दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बुधवार देर रात हमलावरों ने भाजपा युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता की लाठी से पिटाई के बाद चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

Rinku Sharma Murder Case News: Rinku Sharma Hanuman Chalisa Ram mandir construction accused family had differences with deceased
rinku sharma - फोटो : अमर उजाला
मंगोलपुरी में बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या के दूसरे दिन शुक्रवार को इलाके में माहौल तनावपूर्ण रहा। घटना से नाराज लोगों ने पीड़ित परिवार के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इसी बीच कुछ लोगों ने आरोपियों के घर पहुंचकर तोड़फोड़ कर डाली। वहीं, एहतियात के तौर पर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है। 

Rinku Sharma Murder Case News: Rinku Sharma Hanuman Chalisa Ram mandir construction accused family had differences with deceased
rinku sharma - फोटो : अमर उजाला
राममंदिर निर्माण को लेकर निकाले गए मार्च में रिंकू ने लिया था बढ़-चढ़कर हिस्सा 
रिंकू के छोटे भाई मन्नू शर्मा ने बताया कि पिछले साल अगस्त में राममंदिर निर्माण को लेकर इलाके में मार्च निकाला गया था। इसमें रिंकू ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। मार्च के बाद आरोपियों की रिंकू के परिजनों से कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में वे हत्या की धमकी दे रहे थे। बुधवार रात आरोपी उसके घर पहुंचे और झगड़ने लगे। इस दौरान एक आरोपी ने रिंकू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए। उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rinku Sharma Murder Case News: Rinku Sharma Hanuman Chalisa Ram mandir construction accused family had differences with deceased
rinku sharma - फोटो : अमर उजाला
हनुमान चालीसा पढ़वाता था युवक
स्थानीय लोगों ने बताया कि रिंकू राम मंदिर के निर्माण में सहयोग दे रहा था। साथ ही, वह हर मंगलवार को स्थानीय लोगों को हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए प्रेरित करता था। लोगों ने बताया कि इसकी वजह से आरोपी परिवार रिंकू से मतभेद रखता था । इसीलिए उसकी हत्या की गई है।
 
विज्ञापन
Rinku Sharma Murder Case News: Rinku Sharma Hanuman Chalisa Ram mandir construction accused family had differences with deceased
रिंकू शर्मा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इलाके पर ड्रोन से रखी नजर
इलाके में तनाव को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अतिरिक्त जवान तैनात करने के साथ ड्रोन का भी सहारा लिया। इससे दूर-दूर फैली गलियों में सतर्क नजर है। पुलिस का कहना है कि कुछ लोग वारदात को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed