फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामस्वरूप का एक और रूप: नेता ही नहीं खिलाड़ी भी थे, 2014 में पीएम मोदी को भी नहीं था यकीन कि जीत जाएंगे शर्मा जी

Wed, 17 Mar 2021 01:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीहिमाचल के मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा ने गोमती अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उनका शव बुधवार सुबह कमरे से मिला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीहिमाचल के मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा ने गोमती अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उनका शव बुधवार सुबह कमरे से मिला। Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 17 Mar 2021 01:58 PM IST
विज्ञापन
ram swaroop sharma is not just a politician he was a kabaddi player too
भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा - फोटो : अमर उजाला/एएनआई

हिमाचल के मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा ने गोमती अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उनका शव बुधवार सुबह कमरे से मिला। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि उन्हें कुछ बीमारियां थीं जिसकी वह लगातार दवाई खा रहे थे। फिलहाल खुदकुशी के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस घटना को लेकर उनके कर्मचारियों परिवार के सदस्यों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है।



वहीं रामस्वरूप के निधन पर देश भर के नेता अपना दुख व्यक्त कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। रामस्वरूप को पीएम मोदी ने साल 2014 में मंडी में एक चुनावी जनसभा में सुदामा कहा था। रामस्वस्वरूप भी कहते थे कि मोदी कृष्ण हैं और वह सुदामा हैं। आइए जानते हैं रामस्वरूप शर्मा के जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता है...
 

ram swaroop sharma is not just a politician he was a kabaddi player too
पीएम मोदी और दिवगंत रामस्वरूप शर्मा - फोटो : अमर उजाला

रामस्वरूप शर्मा ने अपने संसदीय मंडी का नाम छोटी काशी के रूप में उभारा। उन्होंने 1985 तक एनएचपीसी में नौकरी की थी व कबड्डी के खिलाड़ी भी रहे। चंबा में इसी दौरान आरएसएस से जुड़ गए व प्रचारक बन गए। 2014 में नरेंद्र मोदी की लहर के बीच रामस्वरूप ने पहली बार चुनाव लड़ा और कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को 39,796 वोटों से हराया था। 

ram swaroop sharma is not just a politician he was a kabaddi player too
भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा - फोटो : amar ujala

भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा का जन्म 10 जून 1958 को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में हुआ था। वह मंडी जिला भाजपा और बाद में हिमाचल प्रदेश राज्य भाजपा के आयोजन सचिव भी रहे। मंडी के शिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ पर 12 मार्च को जब लोगों ने उनकी हालत देखी तो हर कोई स्तब्ध था। उसी दिन शाम को सांस्कृतिक संध्या में भी उनके स्वास्थ्य को लेकर नेताओं में चर्चा बनी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
ram swaroop sharma is not just a politician he was a kabaddi player too
सांसद राम स्वरूप शर्मा - फोटो : अमर उजाला/एएनआई

हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि नरेंद्र मोदी जब हिमाचल के प्रभारी थे तो रामस्वरूप शर्मा को संगठन महामंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। वे अनेक पदों पर काम करते रहे। मंच पर जाने से भी संकोच करते थे। संगठन मंत्री के नाते पीछे ही रहते थे, पर संगठन के लिए समर्पित थे।

विज्ञापन
ram swaroop sharma is not just a politician he was a kabaddi player too
सांसद रामस्वरूप शर्मा के घर में जांच करने जाते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala

रामस्वरूप शर्मा इस बार मंडी संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार सांसद बने थे। संगठन के कार्यों में भी वह सक्रिय रहते थे। जिला मंडी के भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि सांसद के निधन की सूचना मिली है। पार्टी पदाधिकारी व कुछ उनके करीबी लोग दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed