फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deep Sidhu Death: दीप सिद्धू ने दिल्ली में मंगेतर संग मनाया था वैलेंटाइन डे, दो दिन बाद छोड़ दिया जिंदगी का साथ

Wed, 16 Feb 2022 10:27 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Feb 2022 10:27 AM IST
विज्ञापन
Punjabi Actor Deep Sidhu Passed Away Road Accident Celebrated Valentine Day in Delhi With Reena Rai
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
हरियाणा के सोनीपत जिले में कुंडली-पलवल-मानेसर मार्ग (केएमपी) पर देर रात टोल प्लाजा के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में पंजाब के गायक दीप सिद्धू की मौत हो गई। जबकि उनकी मंगेतर घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। दीप सिद्धू की गाड़ी हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराने से यह हादसा हुआ। दीप सिद्धू अपनी मंगेतर के साथ स्कार्पियो में दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खरखौदा सीएचसी में रखवा दिया। गायक दीप सिद्धू और उनकी मंगेतर ने दिल्ली में ही वैलेंटाइन डे मनाया था। इसके बाद मंगेतर रीना रॉय ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने स्टोरी पोस्ट करते हुए हैप्पी वैलेंटाइन डे लिखा है। इस तस्वीर में दोनों साथ दिख रहे हैं। तस्वीर में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि रीना और सिद्धू काफी समय से साथ हैं। 

 
Punjabi Actor Deep Sidhu Passed Away Road Accident Celebrated Valentine Day in Delhi With Reena Rai
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
रीना रॉय पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। पंजाबी फिल्म ‘रंग दे पंजाब’ में दीप और रीना ने साथ में काम किया था। रीना ने तस्वीर पर हैप्पी वैलेंटाइन डे लिखा और अपने प्यार का इजहार भी किया। 
Punjabi Actor Deep Sidhu Passed Away Road Accident Celebrated Valentine Day in Delhi With Reena Rai
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लाल किले पर फहराया था झंडा, हिंसा के थे आरोपी 
संदीप उर्फ  दीप सिद्धू कृषि कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन के दौरान चर्चा में आए थे। लाल किले पर झंडा फहराने व हिंसा को लेकर भी उन्हें आरोपी बनाया गया था। इस केस में दीप सिद्धू की गिरफ्तारी भी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Punjabi Actor Deep Sidhu Passed Away Road Accident Celebrated Valentine Day in Delhi With Reena Rai
दीप सिद्धू की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं पंजाब चुनाव में सिद्धू अमरगढ़ से शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान का भी प्रचार कर रहे थे। 
विज्ञापन
Punjabi Actor Deep Sidhu Passed Away Road Accident Celebrated Valentine Day in Delhi With Reena Rai
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
किसान संगठनों के फैसलों पर उठाते थे सवाल
दीप सिद्धू को किसान संगठनों के प्रमुख नेताओं ने कुंडली बॉर्डर पर बोलने का मौका नहीं दिया। दीप सिद्धू सोशल मीडिया के जरिये ही इन किसान नेताओं के फैसलों पर सवाल उठाते रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed