फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गिरफ्त में छह आतंकी: जीशान कमर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, अहम राज जानकर खुफिया एजेंसियां भी हैरान

Fri, 17 Sep 2021 09:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 17 Sep 2021 09:39 AM IST
विज्ञापन
pakistan terror module Zeeshan was also in touch with terrorists of Jaish-e-Mohammed
जीशान - फोटो : अमर उजाला
आईएसआई के आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ के दौरान प्रयागराज से गिरफ्तार जीशान कमर के बारे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। खुफिया एजेंसियों को लीड मिली है कि वह कुख्यात आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के दहशतगर्दों के भी संपर्क में हो सकता है। दरअसल, पाकिस्तान के जिस थट्टा टेरर कैंप में उसे ट्रेनिंग दी गई, वह जैश के आतंकियों का ही बेसकैंप माना जाता है। इस जानकारी के बाद खुफिया एजेंसियों ने उसके तमाम संपर्क माध्यमों पर भी नजर टिका दी है।   दरअसल, पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अफसरों ने खुलासा किया था कि प्रयागराज से पकड़े गए जीशान और दिल्ली से पकड़े गए ओसामा ने पूछताछ में बताया था कि उन्हें पाकिस्तान में ट्रेनिंग दी गई। यह भी सामने आया था कि ट्रेनिंग पाकिस्तान के थट्टा टेरर कैंप में दी गई। जिसके बाद आईबी समेत अन्य खुफिया एजेंसियां दोनों के बारे में और अधिक जानकारी जुटाने में लग गईं। 

 
pakistan terror module Zeeshan was also in touch with terrorists of Jaish-e-Mohammed
जान मोहम्मद - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज जिले में भी खुफिया एजेंसियों इकाइयों को सक्रिय कर दिया गया। एजेंसियों ने न सिर्फ करेली बल्कि आसपास के अन्य इलाकों में भी गोपनीय तरीके से जानकारी जुटानी शुरू की। इसी दौरान एक चौंकाने वाली बात मिली कि  यह भी हो सकता है कि जीशान आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के भी दहशतगर्दों के संपर्क में हो। 
 
pakistan terror module Zeeshan was also in touch with terrorists of Jaish-e-Mohammed
आमिर जावेद - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्थित थट्टा जैश के आतंकियों का सबसे सुरक्षित अड्डा है। वहां एक फार्म हाउस में जीशान और ओसामा को ट्रेनिंग दी गई थी। लेकिन जिस तरह से इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम देने के मॉड्यूल में शामिल संदिग्ध आतंकी अपने काम को बेहद गुपचुप तरीके से अंजाम दे रहे थे, उससे इस बात की भी आशंका है कि आतंकी वारदातों के लिए कुख्यात जैश के आतंकियों से भी दोनों की मुलाकात कराई गई हो। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
pakistan terror module Zeeshan was also in touch with terrorists of Jaish-e-Mohammed
मूलचंद - फोटो : अमर उजाला
यह जानकारी मिलने के बाद खुफिया एजेंसियों ने जीशान के संपर्क माध्यमों पर भी नजर टिका दी है। पता लगाया जा रहा है कि  उसका डेली रूटीन क्या था। शहर में रहने के दौरान वह कहां जाता था और किससे मिलता था। यहां उससे मिलने के लिए कौन-कौन आता था।
 
विज्ञापन
pakistan terror module Zeeshan was also in touch with terrorists of Jaish-e-Mohammed
ओसामा - फोटो : अमर उजाला
जुटाई जा रही बिजनेस की भी जानकारी
सूत्रों की मानें तो गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाने में लगी खुफिया एजेंसियां जीशान के बिजनेस के बारे में भी एक-एक डिटेल एकत्र कर रही हैं। पता लगा रही हैं कि बिजनेस के सिलसिले में वह किन-किन देशों में गया। यही नहीं देश के किन-किन शहरों में व्यापार के संबंध में उसका आना-जाना था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed