{"_id":"61440cf18ebc3e3ee67eb06f","slug":"big-revealing-osama-father-usaidur-rahman-is-mastermind-of-module-runs-a-madrasa-in-dubai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नया खुलासा: ओसामा का पिता उसैदुर रहमान मॉड्यूल का मास्टरमाइंड, दुबई में चलाता है मदरसा, सामने आया चौंकाने वाला सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया खुलासा: ओसामा का पिता उसैदुर रहमान मॉड्यूल का मास्टरमाइंड, दुबई में चलाता है मदरसा, सामने आया चौंकाने वाला सच
Fri, 17 Sep 2021 09:22 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:22 AM IST
विज्ञापन
pak terror module
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में मौजूद छह आतंकियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान में आतंकी ट्रेनिंग लेने वाले ओसामा के पिता उसैदुर रहमान इस मॉड्यूल के मास्टरमाइंड है। ओसामा ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसके पिता उसैदुर रहमान इस समय दुबई में है और वह वहां मदरसा चलाता है। वही इस मॉड्यूल के मास्टरमाइंड हैं। दिल्ली पुलिस ने उसैदुर रहमान और हुमैद उर रहमान के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाने के लिए सीबीआई को पत्र लिखा है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ ऐसे चैट मिले है, जिनके आधार पर उसैदुर रहमान को मास्टरमाइंड कहा जा सकता है। दिल्ली पुलिस को ये भी आशंका है कि ओसामा का चाचा हुमैद उर रहमान भारत छोड़कर फरार न हो जाए। इसलिए उसके खिलाफ एलओसी खोली गई है। स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार ओसामा का चाचा भी इस मॉड्यूल का बेहद महवपूर्ण सदस्य है। उसे भी संदिग्धों से जुड़े कई काम सौंपे गए थे। उसी पर गिरफ़्तार जीशान को रेडिकलाइज कर पाकिस्तान में ट्रेनिंग दिलाने के लिए भेजने का आरोप है। प्रयागराज के रहने वाले हुमैद उर रहमान की तलाश में दिल्ली पुलिस की टीमें कई जगह छापेमारी कर रही है।
अबु बकर
- फोटो : अमर उजाला
देश में अभी आतंकी हमले का खतरा टला नहीं
देश में अभी आतंकी हमले का खतरा टला नहीं है। गिरफ्तार आतंकी ओसामा उर्फ शामी का चाचा हुमैद उर रहमान अपने कई साथियों के साथ फरार है। ये आतंकी यूपी व देश के अन्य हिस्सों में हो सकते हैं। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने हुमैद उर रहमान के खिलाफ एलओसी जारी कर दी है। साथ ही हुमैद के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए सीबीआई को बृहस्पतिवार को पत्र लिखा है।
देश में अभी आतंकी हमले का खतरा टला नहीं है। गिरफ्तार आतंकी ओसामा उर्फ शामी का चाचा हुमैद उर रहमान अपने कई साथियों के साथ फरार है। ये आतंकी यूपी व देश के अन्य हिस्सों में हो सकते हैं। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने हुमैद उर रहमान के खिलाफ एलओसी जारी कर दी है। साथ ही हुमैद के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए सीबीआई को बृहस्पतिवार को पत्र लिखा है।
ओसामा
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ओसामा उर्फ शमी ने पुलिस अधिकारियों के साथ पूछताछ में खुलासा किया था कि विस्फोटक व हथियार उसके चार हुमैद उर रहमान है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने विस्फोटक व हथियार गंगोत्री नगर, नैनी प्रयागराज यूपी से बरामद किया है। यहां पर विस्फोटक हुमैद ने छिपाया था। यहां से दो आईईडी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मूलचंद
- फोटो : अमर उजाला
एक आईईडी में पौना किलो आरडीएक्स है। इस तरह दो आईईडी में करीब डेढ़ किलो आरडीएक्स है। इसके अलावा दो हथगोले, दो पिस्टल व 50 कारतूस बरामद किए गए हैं। स्पेशल सेल के अधिकारियों ने बताया कि हुमैद अपने कुछ साथियों के साथ फरार है।
विज्ञापन
जीशान
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि हो सकता है अभी देश में और मॉड्यूल हो। इस तरह के इनपुट्स है कि ये आतंकी अभी देश में ही हैं। हो सकता है आईएसआई ने इन आतंकियों को अभी कुछ और काम सौंपा हो। ओसामा के चाचा को पकडने के लिए देश में कई जगह दबिश दी जा रही हैं। ओसामा के पिता दुबई में और वह वहां मदरसा चलाते हैं।