{"_id":"614414e68ebc3e21305b803f","slug":"pakistan-terror-module-zeeshan-was-also-in-touch-with-terrorists-of-jaish-e-mohammed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गिरफ्त में छह आतंकी: जीशान कमर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, अहम राज जानकर खुफिया एजेंसियां भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्त में छह आतंकी: जीशान कमर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, अहम राज जानकर खुफिया एजेंसियां भी हैरान
Fri, 17 Sep 2021 09:39 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:39 AM IST
विज्ञापन
जीशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसआई के आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ के दौरान प्रयागराज से गिरफ्तार जीशान कमर के बारे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। खुफिया एजेंसियों को लीड मिली है कि वह कुख्यात आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के दहशतगर्दों के भी संपर्क में हो सकता है। दरअसल, पाकिस्तान के जिस थट्टा टेरर कैंप में उसे ट्रेनिंग दी गई, वह जैश के आतंकियों का ही बेसकैंप माना जाता है। इस जानकारी के बाद खुफिया एजेंसियों ने उसके तमाम संपर्क माध्यमों पर भी नजर टिका दी है। दरअसल, पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अफसरों ने खुलासा किया था कि प्रयागराज से पकड़े गए जीशान और दिल्ली से पकड़े गए ओसामा ने पूछताछ में बताया था कि उन्हें पाकिस्तान में ट्रेनिंग दी गई। यह भी सामने आया था कि ट्रेनिंग पाकिस्तान के थट्टा टेरर कैंप में दी गई। जिसके बाद आईबी समेत अन्य खुफिया एजेंसियां दोनों के बारे में और अधिक जानकारी जुटाने में लग गईं।
जान मोहम्मद
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज जिले में भी खुफिया एजेंसियों इकाइयों को सक्रिय कर दिया गया। एजेंसियों ने न सिर्फ करेली बल्कि आसपास के अन्य इलाकों में भी गोपनीय तरीके से जानकारी जुटानी शुरू की। इसी दौरान एक चौंकाने वाली बात मिली कि यह भी हो सकता है कि जीशान आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के भी दहशतगर्दों के संपर्क में हो।
आमिर जावेद
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्थित थट्टा जैश के आतंकियों का सबसे सुरक्षित अड्डा है। वहां एक फार्म हाउस में जीशान और ओसामा को ट्रेनिंग दी गई थी। लेकिन जिस तरह से इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम देने के मॉड्यूल में शामिल संदिग्ध आतंकी अपने काम को बेहद गुपचुप तरीके से अंजाम दे रहे थे, उससे इस बात की भी आशंका है कि आतंकी वारदातों के लिए कुख्यात जैश के आतंकियों से भी दोनों की मुलाकात कराई गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
मूलचंद
- फोटो : अमर उजाला
यह जानकारी मिलने के बाद खुफिया एजेंसियों ने जीशान के संपर्क माध्यमों पर भी नजर टिका दी है। पता लगाया जा रहा है कि उसका डेली रूटीन क्या था। शहर में रहने के दौरान वह कहां जाता था और किससे मिलता था। यहां उससे मिलने के लिए कौन-कौन आता था।
विज्ञापन
ओसामा
- फोटो : अमर उजाला
जुटाई जा रही बिजनेस की भी जानकारी
सूत्रों की मानें तो गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाने में लगी खुफिया एजेंसियां जीशान के बिजनेस के बारे में भी एक-एक डिटेल एकत्र कर रही हैं। पता लगा रही हैं कि बिजनेस के सिलसिले में वह किन-किन देशों में गया। यही नहीं देश के किन-किन शहरों में व्यापार के संबंध में उसका आना-जाना था।
सूत्रों की मानें तो गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाने में लगी खुफिया एजेंसियां जीशान के बिजनेस के बारे में भी एक-एक डिटेल एकत्र कर रही हैं। पता लगा रही हैं कि बिजनेस के सिलसिले में वह किन-किन देशों में गया। यही नहीं देश के किन-किन शहरों में व्यापार के संबंध में उसका आना-जाना था।