मिस इंडिया दिल्ली 2019 रहीं मानसी सहगल आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई हैं। मानसी जैसे युवा चेहरे के आप में शामिल होने से पार्टी में युवाओं की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। मानसी न सिर्फ मिस इंडिया दिल्ली रही हैं बल्कि वह युवा उद्यमी भी हैं। ऐसे में उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने से आगामी वर्ष में दिल्ली नगर निगम के चुनाव में भी पार्टी को फायदा मिल सकता है। आगे देखें मानसी की तस्वीरें और जानें उनके बारे में सबकुछ...
युवा उद्यमी मानसी सहगल आम आदमी पार्टी में शामिल, 2019 में रह चुकी हैं 'मिस इंडिया दिल्ली', देखें तस्वीरें
सहगल एक प्रशिक्षित इंजीनियर, टेडएक्स स्पीकर और युवा उद्यमी हैं, जिन्होंने अपना खुद का स्टार्टअप शुरू किया है। दिल्ली की रहने वाली मानसी सहगल की स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारका से हुई है। वहीं उन्होंने नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली से उच्च शिक्षा प्राप्त की है।
आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद मानसी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ईमानदार शासन से प्रेरित हुईं और इसलिए उन्होंने आम आदमी पार्टी को चुना।उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की समृद्धि के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा दो मुख्य स्तंभ हैं और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पिछले कुछ सालों में इन दो क्षेत्रों में 'जबरदस्त बदलाव' हुए हैं।
Inspired by CM Shri @ArvindKejriwal's honest politics, Miss India Delhi 2019 Mansi Sehgal has joined the @aamaadmiparty family.
— Office of Raghav Chadha (@RaghavChadhaOfc) March 1, 2021
Listen to her views about Hon'ble CM Arvind Kejriwal ji and MLA Rajinder Nagar @raghav_chadha pic.twitter.com/M91qF91S6d
मानसी के पार्टी ज्वाइन करने पर राघव चड्ढा ने कहा कि उन्हें खुशी है कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल युवाओं में राजनीति से जुड़ने और लोगों की सेवा करने का विश्वास जगाते रहे हैं।