फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kidney Racket: सामने आए चौंकाने वाले वीडियो, इन्हें दिखाकर गरीबों को झांसे में लेते थे आरोपी

Sun, 05 Jun 2022 08:31 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 05 Jun 2022 08:31 AM IST
विज्ञापन
Kidney Racket video recovered from accused doctor latest update in hindi
गिरफ्तार आरोपी और इनसेट में अस्पताल जहां चलता था रैकेट - फोटो : अमर उजाला

साउथ दिल्ली में बीते दिनों सामने आए किडनी रैकेट के बारे में लगातार चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। खुद को 'गिफ्टेड सर्जन' मानने वाला आरोपी डॉक्टर इस रैकेट को चलाने के लिए लोगों को इस तरह झांसे में लेता था कि उन्हें पता तक नहीं चलता था।



आरोपी गरीब व अशिक्षित लोगों को यह कहकर अपना काम निकालते थे कि किडनी दान करना पुण्य का काम है। आरोपियों के मोबाइल से ऐसे वीडियो मिले हैं जो किडनी डोनर व रिसीवर के हैं। ये वीडियो आरोपियों के पश्चिमी विहार स्थित ठिकाने पर बनाए गए हैं। इन वीडियो को दिखाकर ये पीड़ितों से किडनी बेचने के लिए तैयार करते थे। दूसरी तरफ गिरफ्तार आरोपी डाक्टर प्रियांश शर्मा उर्फ समीर का एक दिन का पुलिस रिमांड शनिवार को खत्म हो गया। हौजखास पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Kidney Racket video recovered from accused doctor latest update in hindi
गोहांग का वो अस्पताल जहां से चलता था किडनी रैकेट - फोटो : अमर उजाला

साउथ जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किडनी रैकेट के मास्टरमाइंड कुलदीप विश्वकर्मा उर्फ केडी समेत अन्य आरोपियों के मोबाइल से काफी वीडियो मिले हैं। इनमें ज्यादातर वीडियो तीन से चार मिनट के हैं। इन वीडियो में आरोपी बता रहे हैं कि वह पहले अपनी बीमारियों से पेरशान रहते थे। बीमारियों के इलाज के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। किडनी दान करने के बाद पैसे आ गए। इससे उन्होंने अपना इलाज करा लिया और किडनी देकर एक पुण्य का काम किया है। 

इन्होंने कुछ वीडियो किडनी देने वालों की भी बना रखी है। कुलदीप उर्फ केडी के मोबाइल से कुछ ऐसे वीडियो भी मिले हैं जिनमें किडनी दिलाकर जान बचाने के लिए रिसीवर उसे दुआएं देते हुए उसका बहुत-बहुत धन्यवाद कर रहे हैं।

Kidney Racket video recovered from accused doctor latest update in hindi
किडनी रैकेट में पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह अपने गिरोह के सदस्यों को इन वीडियो को दिखकर किडनी देने वाले ज्यादा से ज्यादा लोग लाने के लिए कहता था। बताया जा रहा है कि उन्होंने वीडियो दिखाकर काफी पीड़ितों को किडनी दान करने के लिए तैयार किया था। वीडियो दिखाने के बाद लोग जल्द ही इनके झांसे में आ जाते थे। हौजखास पुलिस ने  कुलदीप के मोबाइल को खंगाला है। मोबाइल की सर्च हिस्ट्री से पता लगा है कि वह मोबाइल पर दिनभर किडनी से संबंधित चीजें ही देखता रहता था। इस कारण उसे किडनी व यूरोलॉजी के बारे में ज्यादा जानकारी थी। हालांकि उसने दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में करीब 20 वर्ष काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kidney Racket video recovered from accused doctor latest update in hindi
किडनी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

दो आरोपियों की पहचान की
हौजखास पुलिस ने दो और आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ये आरोपी भी किडनी डोनर ढूंढकर लाते थे और किडनी प्रत्यारोपण में सहायता करते थे। पुलिस किडनी रैकेट में अभी तक दो डॉक्टर समेत 11 आरेपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
Kidney Racket video recovered from accused doctor latest update in hindi
किडनी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

पैसे पर विवाद होने पर पहले रैकेट से अलग हो गया था
कुलदीप इससे पहले दूसरे किडनी रैकेट में काम करता था। ये रैकेट जयपुर, राजस्थान में चल रहा है। इस रैकेट में भी कुलदीप किडनी प्रत्यारोपण करता था। राजस्थान वाले गिरोह के लोग इसे कम पैसे देने लगे थे। इस कारण इसका पहले वाले किडनी रैकेट के आरोपियों से विवाद हो गया था। इसके बाद ये गिरोह से अलग हो गया और दिल्ली में अपना किडनी रैकेट चलाने लगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed