फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीमापुरी में आईईडी में बड़ा खुलासा: विस्फोटक रखने वाले एक संदिग्ध ने रखी है दाढ़ी, तैयार किए दो आरोपियों के स्केच

Tue, 22 Feb 2022 07:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Feb 2022 07:43 PM IST
विज्ञापन
IED in Seemapuri Police prepared sketches of two accused
IED in Seemapuri - फोटो : अमर उजाला
ओल्ड सीमापुरी व गाजीपुर फूलमंडी में विस्फोटक रखने वाले संदिग्धों का अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। दिल्ली पुलिस ने ओल्ड सीमापुरी के विस्फोटक मकान में रहने वाले दो संदिग्धों के स्केच कर लिए गए हैं। इनमें एक संदिग्ध ने दाढ़ी रखी हुई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सीमापुरी समेत दिल्ली पुलिस की तमाम थाना पुलिस को अलर्ट जारी कर दिया है। स्पेशल सेल की टीमें अभी दिल्ली-एनसीआर में ही दबिश दे रही हैं। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की जांच अभी तक दिल्ली तक ही सीमित है। स्पेशल सेल की टीमें अभी दिल्ली-एनसीआर में ही दबिश दे रही हैं। दिल्ली पुलिस की तफ्तीश अभी दिल्ली से बाहर नहीं गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार न्यू सीमापुरी में विस्फोटक मिलने वाले मकान में रहने वाले दो संदिग्ध को स्केच तैयार कर लिए गए हैं। ये स्केच मकान मालिक हाशिम अहमद से पूछताछ के बाद तैयार किए गए हैं। दोनों की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच है।
IED in Seemapuri Police prepared sketches of two accused
IED in Seemapuri - फोटो : अमर उजाला
एक संदिग्ध ने दाढ़ी रखी हुई है और उसकी उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच है। इस संदिग्ध को मकान मालिक ने तब देखा जब वह किराए पर मकान लेने गया था। 
 
IED in Seemapuri Police prepared sketches of two accused
IED in Seemapuri - फोटो : अमर उजाला
दूसरे संदिग्ध की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच है। इस संदिग्ध को मकान मालिक हाशिम अहमद ने उस समय देखा जब वह मकान पर किराएदारों से किराया लेने गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
IED in Seemapuri Police prepared sketches of two accused
IED in Seemapuri - फोटो : अमर उजाला
उस समय संदिग्ध घर में अकेला था। स्पेशल सेल की टीमें पूर्वी दिल्ली में सीमापुरी व दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। 
 
विज्ञापन
IED in Seemapuri Police prepared sketches of two accused
IED in Seemapuri - फोटो : अमर उजाला
स्पेशल सेल ने इन इलाकों के आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पूर्वी दिल्ली नगर निगम व दिल्ली ट्रैफिक से मांगी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed