फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट: होटल में ऐसे हाल में थीं विदेशी युवतियां, देखकर पुलिस भी शर्म से पानी-पानी

Mon, 21 Mar 2022 09:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Mar 2022 09:33 AM IST
विज्ञापन
High Profile Brothel Racket Exposed In Pandav Nagar hotel Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पूर्वी जिला पुलिस ने पांडव नगर के एक होटल में छापामारी कर तीन विदेशी युवतियों समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तीन उज्बेकी युवतियां, दो दलाल और एक होटल का केयर टेकर शामिल है। आरोपियों की पहचान प्रवीन कुमार, केतन कंसल और होटल के केयर टेकर सिकंदराबाद, यूपी निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने होटल से दस्तावेज व अन्य सामान कब्जे में लेकर होटल को सील कर दिया है। होटल का मालिक अर्जुन बिहार के चंपारण में रहता है। उसकी तलाश में एक टीम बिहार रवाना हो गई है। मामले की छानबीन जारी है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि पिछले दिनों सूचना मिली थी कि शशि गार्डन, पांडव नगर के ओयो होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। यहां विदेशी लड़कियों को ग्राहकों के आगे परोसा जा रहा है। पुलिस ने नकली ग्राहक बनाकर सिपाही को होटल भेजा।
High Profile Brothel Racket Exposed In Pandav Nagar hotel Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सौदेबाजी के बाद नकली ग्राहक ने बाहर मौजूद टीम को इशारा कर दिया। बाद में होटल की दूसरी मंजिल से अलग-अलग कमरों से उज्बेकिस्तान की तीन युवतियां, दो दलाल प्रवीन कुमार और कंसल को गिरफ्तार कर लिया। 
High Profile Brothel Racket Exposed In Pandav Nagar hotel Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इनके पास से सिपाही द्वारा दिए गए रुपये भी बरामद हो गए। पुलिस ने होटल का रजिस्टर भी कब्जे में ले लिया। होटल के केयर टेकर सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
High Profile Brothel Racket Exposed In Pandav Nagar hotel Delhi
फाइल फोटो
आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कितने दिनों से होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था।
 
विज्ञापन
High Profile Brothel Racket Exposed In Pandav Nagar hotel Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले भी दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी स्थित एक मकान में पुलिस ने 6 मार्च को जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा हुआ था। पुलिस ने इस संबंध में एक युवक व चार महिलाओं को दबोचा था। पकड़े आरोपी की पहचान प्रिंस (20), गैंग सरगना 38 वर्षीय महिला व 20 से 30 साल के बीच की तीन युवतियों के रूप में हुई थी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed