फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर नहीं बन रही फिल्म, निर्देशक ने हाईकोर्ट में रखा अपना पक्ष

Sat, 24 Apr 2021 09:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 24 Apr 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
film is not being made on life of Sushant Singh Rajput director put his side in the High Court
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर आधारित कोई फिल्म नहीं बनाई जा रही है। ‘शशांक’ नाम की ये फिल्म बॉलीवुड में बाहरी लोगों के संघर्ष को चित्रित करते हुए बनाई जा रही है। फिल्म के निर्देशक मनोज मिश्रा ने यह तर्क हाईकोर्ट के समक्ष रखा। मनोज मिश्रा ने सुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह के उस तर्क को गलत बताया कि बिना उनकी रजामंदी के उनके बेटे के जीवन पर फिल्म बनाई जा रही है। 
film is not being made on life of Sushant Singh Rajput director put his side in the High Court
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
फिल्मकार ने दावा किया कि फिल्म ‘शशांक’ और सुशांत सिंह राजपूत के नाम में अंतर है। फिल्म की कहानी चार व्यक्तियों पर आधारित है, जो मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद के खिलाफ संघर्ष करते हैं और लड़ते हैं। ऐेसे में उनकी फिल्म की तुलना सुशांत से करना उचित नहीं है। कृष्ण किशोर सिंह ने याचिका दायर कर फिल्म को उनके बेटे से जुड़े नाम से रिलीज करने पर रोक लगाने की मांग की थी।
film is not being made on life of Sushant Singh Rajput director put his side in the High Court
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : इंस्टाग्राम
निर्देशक की ओर से पेश अधिवक्ता एपी सिंह ने दिल्ली की अदालत में याचिका दायर करने को लेकर अधिकार क्षेत्र पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि याची सिंह बिहार में रहते हैं, जबकि सुशांत की मौत मामले में मुंबई में मामला दर्ज है और जांच चल रही है। उनके मुवक्किल का पता महाराष्ट्र का है। ऐसे में दिल्ली की अदालत में सुनवाई का अधिकार क्षेत्र नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
film is not being made on life of Sushant Singh Rajput director put his side in the High Court
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
उन्होंने कहा कि फिल्म ‘शशांक’ पूरी तरह से बाहरी लोगों पर आधारित है, जो संघर्ष करते हैं। सुशांत की मौत मामले से इसका कोई लेना-देना नहीं। ऐसे में याचिका खारिज की जाए। न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी ने हाल ही में इस मामले में निर्देशक को नोटिस जारी किया था। मामले की सुनवाई 24 मई को होनी है। हाईकोर्ट के नोटिस पर निर्देशक ने जवाब दाखिल किया है। 
 
विज्ञापन
film is not being made on life of Sushant Singh Rajput director put his side in the High Court
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने तर्क रखा था कि फिल्म निर्माता उनके बेटे की मौत को लेकर स्थिति का लाभ उठाते हुए, गलत इरादों के लिए इस अवसर को भुनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि विभिन्न नाटक, फिल्म, वेब शृंखला, किताबें, साक्षात्कार या अन्य सामग्री प्रकाशित होने से उनके परिवार व बेटे की प्रतिष्ठा को नुकसान होगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed